पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच टेक्नोलॉजी-इनोवेशन को लेकर चर्चा, सामने आई जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से इस साल दूसरी बार बातचीत की है। दोनों ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की है।

PM Modi meet Elon Musk

PM Modi meet Elon Musk

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से बातचीत की है। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। इससे पहले पीएम मोदी और मस्क के बीच फरवरी में मुलाकात हुई थी। दो महीने के भीतर पीएम मोदी और एलन मस्क की यह दूसरी बातचीत है। दोनों के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब टैरिफ युद्ध छिड़ा हुआ है। इससे पहले फरवरी में वाशिंगटन डीसी में दोनों ने मुलाकात की थी।

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एलन मस्क से बात की और अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की है, जिसमें इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हमारी बैठक के दौरान शामिल किए गए विषय भी शामिल थे। उन्होंने आगे लिखा कि हमने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की है। भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है।

Advertisment

पीयूष गोयल से स्टारलिंक की टीम ने की थी मुलाकात

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से गुरुवार (17 अप्रैल) को स्टारलिंक की टीम ने मुलाकात की थी। इस मुलाकात में स्टारलिंक की ओर से वाइस प्रेसिडेंट चैड गिब्स और सीनियर डायरेक्टर रायन गुडनाइट मौजूद थे। यह पहला मौका था जब स्टारलिंक के किसी डेलिगेशन ने भारतीय सरकार से फॉर्मल मीटिंग की हो, मुलाकात के दूसरे दिन ही पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच हुई बातचीत से माना जा रहा है कि अब जल्द ही भारत में स्टारलिंक की एंट्री होने वाली है।

हालांकि, इस एंट्री को लेकर पीएम मोदी की तरफ से कोई भी जानकारी सोशल मीडिया पर नहीं दी गई है। भारत में मस्क की स्टारलिंक कब तक एंट्री करेगी, इसके बारे में कोई जानकारी दी गई है। हालांकि, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बातचीत स्टारलिंक की एंट्री को लेकर ही हुई हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ