कैंसर को लेकर बाबा वेंगा की शॉकिंग भविष्यवाणी, सच हुई तो लोगों की जान...

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2025 तक कैंसर का इलाज मिल जाएगा। जानिए उनकी और कौन-कौन सी भविष्यवाणियां अब सच हो रही हैं।

Baba Vanga Predictions On Cancer

Baba Vanga Predictions On Cancer

विज्ञापन

Baba Vanga Predictions On Cancer: बुल्गारिया की बाबा वेंगा एक ऐसी भविष्यवक्ता हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी भविष्यवाणियां अभी भी सच साबित हो रही हैं। बाबा वेंगा ने अपने जीवन काल में कई ऐसी भविष्यवाणियां की हैं जो हुई हैं और लोगों का उन पर यकीन पक्का हो गया है। उन्होंने इंदिरा गांधी की मौत को लेकर हो या फिर अमेरिका के 26/11 आतंकी हमले के बारे में। इसके अलावा उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं को लेकर भी कई भविष्यवाणियां की हैं। इसी बीच उनकी एक और भविष्यवाणी का जिक्र तेज हो रहा है जिसमें उन्होंने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के बारे में कहा है। आइए जान लेते हैं कि बाबा वेंगा ने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को लेकर क्या कहा…

कैंसर को लेकर क्या है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा ने एक तरफ तो साल 2025 में प्राकृतिक आपदाओं और युद्ध के होने की भविष्यवाणी की। ऐसे में दोनों में से जो भी होता है उसमें ये तो पक्का है कि जनहानि तो होगी ही। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने जीवन काल बढ़ाने के बारे में भी भविष्यवाणी की है। बाबा वेंगा ने कहा कि साल 2025 में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का इलाज मिल जाएगा। इसी साल मेडिकल के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव आएगा। कहीं न कहीं ये भविष्यवाणी सच भी साबित होती दिख रही है क्योंकि कैंसर का इंजेक्शन बन भी गया है हालांकि अभी वो पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है।

विज्ञापन

आर्टिफिशियल ऑर्गन होंगे तैयार

बाबा वेंगा ने एक और भविष्यवाणी की थी कि साल 2025 में लैब में ह्युमन के आर्टिफिशियल ऑर्गन बनने लग जाएंगे। ये उन लोगों के लिए अच्छा होगा जिनमें शारीरिक रूप से कोई कमी हो। जैसे अगर किसी के हाथ-पैर नहीं हैं तो वो आर्टिफिशियल ऑर्गन का इस्तेमाल कर इस कमी को दूर कर सकते हैं। कहीं न कहीं उनकी ये भविष्यवाणी भी सच हो गई है। देखिए न पैरा ओलंपिक गेम में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने आर्टिफिशिय ऑर्गन के इस्तेमाल से इतिहास रचा है।

बचपन में ही चली गई थी बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी

क्या आप जानते हैं कि बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी छोटी उम्र में ही एक एक्सीडेंट में चली गई थी। कहा जाता है कि इसके बाद ही बाबा वेंगा को दिव्य दृष्टि की प्राप्ति हुई और उन्होंने अपने जीवनकाल में ऐसी कई भविष्यवाणियां की जो सच साबित हुई हैं। आने वाले समय के लिए भी बाबा वेंगा ने कई ऐसी भविष्यवाणियां की हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ