PM Kisan Yojana में कब आएगी 19वीं किस्त? अभी तक नहीं किया रजिस्ट्रेशन तो जान लें तरीका

PM Kisan Yojana: सरकार किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए कुछ धनराशि देती है, जिसके लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना में अगर आप रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो दो तरीके से कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana 2025
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान योजना में 19वीं किस्त का इंतजार इस महीने खत्म होने वाला है। 24 फरवरी को पीएम मोदी किस्त जारी करेंगे। जिसके लिए पहले से ही किसानों को e-KYC के लिए कहा जा रहा है। इसके अलावा कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है। अगर आप भी इस इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं और रजिस्ट्रेशन करने का सोच रहे हैं, तो आपको इसके दो तरीके बताएंगे। किसान आसान से स्टेप्स में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से योजना में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। स्टेप बाय स्टेप यहां देखें रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस देखें।

कब आएगी 19वीं किस्त?

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस महीने की 24 तारीख को किसानों के खाते में 19वीं किस्त की राशि भेज दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर बिहार दौरे पर रहेंगे, जहां से वह इस 19वीं किस्त का ऐलान करेंगे और कुछ लाभार्थी किसानों से भी बात भी करेंगे। इस योजना में किसानों को हर चौथे महीने 2,000 रुपये की राशि जी जाती है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके और वह खेती के लिए आवश्यक संसाधन ले सकें।

विज्ञापन

नए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अभी देशभर के करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। वहीं, जिन किसानों को अभी तक पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, वह आज ही इसमें रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। योजना में रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है।

PM Kisan Yojana

विज्ञापन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

जो लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वह किसान पीएम योजना की ऑफिशियल साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जा सकते हैं। इसके खुलते ही सबसे ऊपर ही NEW FARMER REGISTRATION का ऑप्शन दिख जाएगा। इस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलकर सामने आ जाएगा। जिसमें कई ऑप्शन भरने के लिए दिए गए होंगे। सबसे पहले आधार नंबर डालें, उसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डाल दें।

PM Kisan Yojana

विज्ञापन

इसके नीचे स्टेट का ऑप्शन दिखेगा, अपना स्टेट चुन लें। उसी के ठीक नीचे कैप्चा दिया गया होगा, उसको भरने के बाद Get OTP पर क्लिक करें। मोबाइल पर OTP आएगा डाल दें। इसके बाद नाम, डेड ऑफ बर्थ, जेंडर, एड्रेस, बैंक अकाउंट डिटेल और जमीन से जुड़ी सारी जानकारी भर कर सबमिट कर दें।

अगर कोई किसान खुद से रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं, तो वह अपने राज्य के नोडल अधिकारी से मिल सकते हैं। यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में पूरी मदद मिल जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ