PM Kisan Yojana: किस्त के पैसे खाते में आए कि नहीं... आसान तरीके से चेक करें किसान

PM Kisan Yojana 19th Installment: किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देशभर में करोड़ों अन्नदाताओं को मिल रहा है। इस योजना के तहत किस्तों में किसानों को धनराशि दी जाती है। जिसकी अब तक 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।

PM Kisan Yojana 19th Installment

PM Kisan Yojana 19th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त इस महीने ही जारी होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के दौरे पर जाएंगे, जहां पर वह किसानों की 19वीं किस्त जारी करेंगे। 24 फरवरी को किस्त के ऐलान से पहले किसानों को अपने खाते में जो भी कमियां हैं, उनको दूर करने की सलाह दी जा रही है। इसके लिए किसानों को e-KYC कराना जरूरी है, वरना खाते में पैसे आने में दिक्कत हो सकती है। खाते में किस्त के पैसे आए कि नहीं यह जानने के लिए आज हम आपको इसका आसान तरीका बताएंगे, जिससे आस समय से अपनी धनराशि का लाभ ले सकेंगे।

कैसे चेक करें बैलेंस?

पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त इसी महीने जारी की जाएगी। जैसे ही किस्त जारी होगी उसके बाद किसानों के बैंक खातों में पैसा आना शुरू हो जाएगा। इस दौरान लाभार्थी कुछ स्टेप्स में यह जान सकते हैं कि उनके खाते में पैसा आया है कि नहीं। उसके लिए लाभार्थियों को पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। जिसके बाद स्टेटस का ऑप्शन दिखेगा, उसके सेलेक्ट करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा मांगा जाएगा।

इसको भरने के बाद आपने रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP आएगा, जिसको भर दें। इसके बाद आधार नंबर डालकर अपना बैलेंस देख सकते हैं। इस पूरे प्रोसेस के लिए आपको e-KYC करानी जरूरी है। अगर पैसा नहीं आया है, तो उसके लिए इससे जुड़े अधिकारियों से बात कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana 19th Installment

e-KYC के लिए तीन तरीके दिए गए हैं, जिसमें से पहला ओटीपी-बेस्ड ई-केवाईसी, दूसरा फेस ऑथेंटिकेशन बेस्ड ई-केवाईसी और तीसरा बायोमेट्रिक बेस्ड ई-केवाईसी होती है। इसके लिए भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर स्टेटस के ऊपर ही e-KYC का ऑप्शन दिख जाएगा।

PM Kisan Yojana 19th Installment

कब आएगी 19वीं किस्त?

किसानों के खाते में इसी महीने की 24 तारीख को 19वीं किस्त की रकम भेज दी जाएगी। इसकी जानकारी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार इस दौरान बिहार दौरे पर रहेंगे, जहां से वह 19वीं किस्त का ऐलान करेंगे। पीएम मोदी कुछ लाभार्थी किसानों से भी बात करेंगे। आपको बता दें कि सरकार हर चौथे महीने किसानों को 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में डालती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ