PM Kisan Yojana 2025 को लेकर यहां ऑडियो से पूछें सवाल… तुरंत आएगा जवाब

PM Kisan Yojana 2025: सरकार किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए कुछ धनराशि देती है, जिसके लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत इस महीने 19वीं किस्त जारी की जाएगी।

PM Kisan Yojana 2025

PM Kisan Yojana 2025: प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत इस महीने 19वीं किस्त जारी की जाएगी। जिसके लिए किसानों से e-KYC कराने की अपील की जा रही है। दरअसल, 24 फरवरी को पीएम मोदी किसानों की किस्त जारी करेंगे। ऐसे में कई बार किसानों के खाते में किस्ते के पैसे नहीं आ पाते हैं, जिसके कई कारण हो सकते हैं। इस तरह की समस्याओं के हल के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसके साथ ही पीएम किसान योजना की ऑफिशियल साइट पर ही नीड हेल्प का ऑप्शन दिया गया है, जिसमें किसान अपनी ऑडियो भेजकर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

इस महीने खत्म होगा इंतजार

सरकार किसानों के खाते में इसी महीने 19वीं किस्त भेजेगी। इसकी जानकारी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। जिसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के दौरे पर रहेंगे, जहां से वह 19वीं किस्त का ऐलान करने वाले हैं। आपको बता दें कि किसानों को इस योजना के तहत हर साल 6000 रुपये की राशि आर्थिक सहायता के तौर पर दी जाती है। जिसको हर 4 महीने के अंतराल पर 2000 रुपये की किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है।

किसान हेल्पलाइन नंबर

जिन किसानों को इस योजना के तहत पैसे नहीं मिले हैं या वह किसान जो योजना के बारे में जानना चाहते हैं, उसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी समस्या के लिए किसान ई-मेल आईडी पर pmkisan-ict@gov.in कर सकते हैं। इसके अलावा, पीएम-किसान हेल्पलाइन फोन नंबर 011-23381092, 91-11-23382401 और 011-24300606 पर भी कॉल कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana 2025

वेबसाइट पर ऑडियो का ऑप्शन

पीएम किसान योजना की ऑफिशियल साइट https://pmkisan.gov.in/ पर ‘HELP NEED? ASK KISAN EMITRA’ का ऑप्शन दिख जाता है। जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलकर सामने आ जाएगा। जिसमें लिखा होगा कृपया पीएम-किसान या किसान क्रेडिट कार्ड या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित अपने सवाल पूछें। इसके नीचे एक चेतावनी भी लिखी दिख जाएगी, जिसमें कहा गया कि कृपया मांगे जाने तक अपना नाम/आधार नंबर/फोन नंबर या कोई अन्य व्यक्तिगत विवरण दर्ज न करें। इसमें टाइप करने का ऑप्शन भी मिल जाएगा। इसके अलावा टाइपिंग स्पेस के बराबर में ही माइक का ऑप्शन दिखेगा, जिसपर क्लिक करके अपना सवाल पूछ सकते हैं।

PM Kisan Yojana 2025

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ