हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PM Kisan Yojana: 19वीं किस्त का इंतजार जल्द होगा खत्म? जानें कब तक आएंगे खाते में पैसे?

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के तहत किसानों को किस्तों में रुपये दिए जाते हैं। जिसमें अब तक18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अब किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है। जल्द ही किसानों का यह इंतजार खत्म होने वाला है।

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की। जिसमें उनके किस्तों में 2000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि किसानों को खेती और घरेलू जरूरतों को मदद करने के तौर पर दी जाती है। इस स्कीम के तहत अब तक कुल 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अब किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। जानिए पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब तक आएगी और इसमें कौन लोग अप्लाई कर सकते हैं?

कब आएगी अगली किस्त?

पीएम किसान निधि सम्मान योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। उनको यह रकम 2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दी जाती है, जो किसानों के खाते में भेजी जाती है। योजना की शुरुआत से अब तक किसानों को 18 किस्तें मिल चुकी हैं। यह किस्तें हर 4 महीने में जारी की जाती है। पिछली किस्त (18वीं किस्त) अक्टूबर 2024 में रिलीज की गई थी। जिसको देखते हुए कहा जा रहा है कि फरवरी के शुरू सप्ताह में ही 19वीं किस्त जारी की जा सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें: 6 लाख का निवेश कैसे बन सकता है 1.80 करोड़ का कॉर्पस, ये रही कैलकुलेशन

विज्ञापन

कौन होते हैं योजना के लाभार्थी?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक तौर पर मदद करने के लिए लाया गया। इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ नियम भी बनाए हैं। योजना का लाभ लेने के लिए किसान की इनकम का जरिया सिर्फ खेती होनी चाहिए। इसके अंदर वह लोग नहीं आते हैं, जो सरकारी नौकरी या बिजनेस करते हैं। पीएम किसान योजना के तहत 18वीं किस्त में लाभ लेने वाले लाभार्थियों की संख्या 9.58 करोड़ थी।

कैसे करें आवेदन?

पीएम किसान योजना में जो भी लाभ लेना चाहते हैं, वह PMKSNY की ऑफिशियल साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। वहां पर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा, जिसमें कुछ जरूरी जानकारी मांगी गई होगी। सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरकर सब्मिट कर दें। जो किसान इस योजना में का लाभ लेना चाहते हैं, उनके पास आधार कार्ड, बैंक के खाते का स्टेटमेंट, जमीन के डॉक्यूमेंट्स, मोबाइल नंबर और इनकम सर्टिफिकेट होना चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission पर ताजा अपडेट! जानें कब तक बढ़ेगी सरकारी कर्मियों की सैलरी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola