हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किसानों का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन आएगी 20वीं किश्त, पहले से कर लें ये जरूरी काम

PM-Kisan Samman Nidhi Yojana 20 Installment: पिछले कई महीनों से किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। अब उनका ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। दरअसल, किस्त के लिए आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया गया है। अगस्त के महीने में किसानों के खाते में पैसे पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
Photo Credit- Freepik

PM-Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment: 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 19वीं किस्त जारी की थी। उसके बाद से ही किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार था। अब उनका ये इंतजार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि किस्त के वितरण के लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि 20वीं किश्त 2 अगस्त, 2025 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश से जारी की जाएगी। इसके साथ ही किसानों के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे। पिछली बार पीएम ने किस्त बिहार में जारी की थी।

2 अगस्त को जारी होगी किस्त

किसानों को हर किस्त के तौर पर 2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसको हर तीन महीने पर जारी किया जाता है। 19वीं किस्त फरवरी में जारी की गई थी। इस बार किसान योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को यूपी के वाराणसी से जारी की जाएगी। इसके बाद से ही किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana 19th Installment: पीएम मोदी ने जारी की 19वीं किस्त, किसानों के खातों में भेजे गए 22 हजार करोड़

विज्ञापन

खाते की करा लें KYC

इस योजना का लाभ उठाने सबसे पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आपके अकाउंट की e-KYC हुई है कि नहीं। अगर केवाईसी नहीं है तो फिर किस्त के पैसे रुक सकते हैं। e-KYC को करने के भी 3 तरीके हैं। सबसे पहला तरीका OTP बेस्ड है। दूसरे में बायोमेट्रिक का इस्तेमाल किया जाता है। तीसरे तरीके में फेस ऑथेंटिकेशन के लिए केवाईसी कराई जा सकती है। KYC के लिए योजना की आधिकारिक साइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। वहां पर ऊपर ही ई-केवाईसी का ऑप्शन दिखेगा। इसमें आधार नंबर डालें, जिसके बाद OTP आएगा उसको भर दें। आपकी केवाईसी हो जाएगी।

किस तरह से करा सकते हैं e-KYC?

बायोमेट्रिक ई-केवाईसी के लिए अपने पास के किसी नजदीकी सेंटर पर जाना होगा। जहां पर बायोमेट्रिक केवाईसी हो जाएगी। वहीं, कहीं बाहर नहीं जाना चाहते हैं, तो फेस ऑथेंटिकेशन का तीसरा ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके लिए अपने फोन में प्ले स्टोर से पीमए-किसान मोबाइल ऐप और आधार फेस आईडी ऐप डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PMKSNY: इस महीने आएगी किसानों की 19वीं किस्त? जानें योजना से जुड़ी जरूरी बातें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola