PMKSNY: इस महीने आएगी किसानों की 19वीं किस्त? जानें योजना से जुड़ी जरूरी बातें

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के तहत सरकार किसानों को आर्थिक तौर पर मदद करती है। जिसमें सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जिसकी राशि किस्तों में किसानों के खाते में डाली जाती है।

PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana: किसानों के कल्याण के लिए भारत सरकार और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने एक योजना की शुरुआत की। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसानों को कुछ राशि दी जाती है। यह राशि उनकी खेती और घरेलू जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता के तौर पर होती है। इस योजना में अब तक किसानों को 18 किस्तें मिल चुकी हैं, अब सबकी नजरें 19वीं किस्त पर हैं। जानिए कब तक अगली किस्त आ सकती है और इसके लिए कौन से किसान पात्रता रखते हैं।

कब आएगी अगली किस्त?

पीएम किसान निधि सम्मान योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता मिलती है। यह रकम 2 हजार रुपये की किस्त के तौर पर दी जाती है, जो किसानों के खाते में आती है। इस योजना के तहत अब तक 18 किस्त रिलीज की जा चुकी हैं। एक किस्त हर 4 महीने में जारी की जाती है। 18वीं किस्त अक्टूबर 2024 में आई थी, जिस हिसाब से 19वीं किस्त जनवरी के आखिरी सप्ताह या फिर फरवरी महीने की शुरुआत में रिलीज की जा सकती है। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

किन किसानों को मिलता है लाभ?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत में 2 हेक्टेयर जमीन वीले किसान आते थे, लेकिन अब इस योजना का अब दायरा बढ़ाते हुए ज्यादा किसानों को लाभ दिया जाता है। अगर इस योजना का लाभ लेना है तो उसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। जिसमें सबसे पहली शर्त यह है कि किसान की आय का जरिया केवल खेती ही होनी चाहिए। सरकारी नौकरी या बिजनेस करने वाले लोग इस योजना के अंदर नहीं आते हैं।

आवेदन का तरीका

जो किसान इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं उनके पास आधार कार्ड, बैंक के खाते का स्टेटमेंट, जमीन के डॉक्यूमेंट्स, मोबाइल नंबर और इनकम सर्टिफिकेट होना जरूरी है। अप्लाई करने के लिए PMKSNY की ऑफिशियल साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं, वहां पर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन दिखेगा। इसको खोलेंगे तो कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी। सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर दें और सब्मिट कर दें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ