PM Kisan Nidhi Yojana: आज किसानों के बैंक खातों में कुल 22 हजार करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी। पीएम मोदी खुद पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 19वीं किस्त जारी करेंगे। वहीं, बहुत से किसान ऐसे भी होंगे जिनके इस दौरान पैसे नहीं आएंगे। ऐसी स्थिति में घबराना नहीं, बल्कि कुछ सिंपल से स्टेप्स में अपनी परेशानी का हल खोज लेना है।
दरअसल, योजना के तहत जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन है, उनको लगातार e-KYC कराने के लिए कहा जा रहा था। जो किसान ई-केवाईसी नहीं करा पाए उनके पैसे रुक सकते हैं। इसके अलावा, किन-किस वजह से किस्त रुक सकती है और इसका समाधान कैसे निकालें? यहां पूरा प्रोसेस देखें।
किन कारणों से रुक सकते हैं पैसे?
पीएम किसान योजना के तहत किसानों की किस्त के पैसे कई कारणों के चलते रुक सकते हैं। जिसमें पहला ई-केवाईसी प्रक्रिया न होने या फिर कोई गड़बड़ी होने पर पैसे रुक सकते हैं। इसके अलावा, जिनका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं होगा, उनके खाते में पैसे नहीं आएंगे। तीसरा ऑप्शन, अगर बैंक खाते में अगर DBT (Direct Benefit Transfer) ऑप्शन बंद किया हुआ है, तो इस स्थिति में किस्त के पैसे रुक सकते हैं। सरकार किस्त के लाभ के लिए लगातार जमीन का सत्यापन कराने की अपील करती आई है। जिन लोगों की जमीन का सत्यापन नहीं हुआ है, उनके पैसे रुक सकते हैं।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: मोदी सरकार आज खातों में भेजेगी पैसे, लाभार्थी किसान इस प्रोसेस से करें चेक
कहां करें शिकायत?
अगर किस्त जारी होने के बाद भी आपके खाते में पैसे नहीं आते हैं, तो इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। इस तरह की समस्याओं के लिए कई हेल्प लाइन नंबर और चैट बॉक्स का ऑप्शन भी मिल जाता है। किसान टोल-फ्री हेल्पलाइन 011-23381092 पर फोन करके अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके अलावा, pmkisan-ict@gov.in पर भी मेल कर सकते हैं।
AI चैट बॉक्स
जिन किसानों को लिखे बिना ही अपनी समस्या का समाधान निकालना है। उनके लिए पीएम किसान की आधिकारिक साइट पर ही एक एआई चैट बॉक्स दिया गया है, जिसमें किसान अपनी समस्या के बारे में ऑडियो रिकॉर्ड कर बता सकते हैं। इसके अलावा, इसमें लिखकर भी समस्या दर्ज कराई जा सकती है।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana 2025 को लेकर यहां ऑडियो से पूछें सवाल… तुरंत आएगा जवाब
संबंधित खबरें
केरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
13 mins agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
35 mins agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
1 hr ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
2 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
3 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
4 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
5 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines