PM Kisan Yojana: मोदी सरकार आज खातों में भेजेगी पैसे, लाभार्थी किसान इस प्रोसेस से करें चेक

PM Kisan Yojana Check Balance: प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर में करोड़ों किसानों के लिए पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करने वाले हैं। किसानों के खाते में पैसे आए कि नहीं, यहां पूरा प्रोसेस देखें।

PM kisan Yojana Check Balance
विज्ञापन

PM Kisan Yojana Check Balance: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों किसानों के लिए आज पीएम किसान योजना के तहत 19वीं किस्त जारी करने वाले हैं। पीएम के ऐलान के साथ ही किसानों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर होने लगते हैं। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आपके खाते में आई है या नहीं, तो आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिंपल तरीके से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। यहां पर बैलेंस चेक करने का पूरा प्रोसेस देखिए।

किन किसानों के खाते में आएंगे पैसे?

जिन किसानों ने पीएम किसान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किया हुआ, उन किसानों को इसका लाभ मिलेगा। लेकिन उसमें भी उन्ही किसानों को लाभ मिलेगा, जिन्होंने eKYC कराई होगी। पीएम किसान की आधिकारिक साइट पर इसको लेकर अपडेट दिया गया है, जिसमें लिखा गया है कि PMKISAN पंजीकृत किसानों के लिए eKYC जरूरी है। ओटीपी आधारित ई-केवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर पर भी की जा सकती है। इसके अलावा, बायोमेट्रिक ई-केवाईसी के लिए नजदीक के सीएससी सेंटर से संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन

किस्त का पैसा कैसे देखें?

पीएम किसान लाभार्थी का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, साइड में तीसरे नंबर पर ‘Know Your Status’ का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलकर सामने आ जाएगा।

PM kisan Yojana Check Balance

विज्ञापन

जिसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा मांगा जाएगा। दोनों को भरने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इस OTP को दर्ज करने के बाद आपके सामने ‘Get Data’ का ऑप्शन खुलकर सामने आएगा। इसमें योजना से संबंधित पूरी जानकारी खुलकर सामने आ जाएगी।

PM kisan Yojana Check Balance

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ