PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू

PM Kisan 21th Installment Date: केंद्र सरकार की इस योजना से किसानों को सालाना करीब 6000 रुपये की न्यूनतम आय सुनिश्चित होती है। किसानों को ये आय तीन समान किश्तों में दी जाती है। कुछ राज्यों में यह सम्मान निधि वितरण होनी शुरू हो गई है।

PM Kisan 21st installment date, PM Kisan Samman Nidhi 2025, farmer installment before Diwali, e-KYC PM Kisan, Shivraj Singh Chouhan PM Kisan, DBT farmer payment October 2025, 11 crore farmers benefit

PM Kisan 21th Installment Date

विज्ञापन

PM Kisan 21th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21वीं किश्त का वितरण शुरू हो गया है और अलग-अलग राज्यों में तेजी से आगे भी बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने अब तक पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में बड़ी संख्या में किसानों के खातों में यह राशि जमा कर दी है। 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में भी इसकी शुरुआत कर दी है। यहां करीब साढ़े आठ लाख किसानों को इसका फायदा मिलेगा, जिन्हें करीब 170 करोड़ रुपये इस योजना के तहत दिए जाएंगे।

बाकी बचे राज्यों में अक्टूबर के मध्य यानी दिवाली से पहले यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार की इस योजना से किसानों को सालाना करीब 6000 रुपये की न्यूनतम आय सुनिश्चित होती है। किसानों को ये आय तीन समान किश्तों में दी जाती है।

Advertisment

लाभांवित प्रत्येक किसान को 2000 रुपये की सहायता सीधे DBT के जरिए मिलती है

मध्यप्रदेश में हाल ही में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की घोषणा की थी। जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को काफी मदद मिली है। बता दें इस योजना से यहां करीब 11 करोड़ से अधिक किसान को लाभ मिलता है। लाभांवित प्रत्येक किसान को 2000 रुपये की सहायता सीधे DBT के जरिए मिलती है। अगर दिवाली से पहले यह राशि किसानों के खाते में आती है तो उन्हें अपनी फसल की तैयारी और त्योहारों की खरीदारी में मदद मिलेगी।

सरकार ने सभी किसानों को E KYC करवाने की सलाह दी थी

कुछ समय पहले सरकार ने सभी किसानों को E KYC करवाने की सलाह दी थी। किसान pmkisan.gov.in पर जाकर अपना लाभार्थी स्टेटस चेक कर सकते हैं। बता दें सरकार की योजना है कि आने वाले महीनों में इस योजना को और विस्तार दिया जाएगा ताकि छोटे किसकों को भी इसमें शामिल किया जा सकते।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ