जयपुर से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है, क्योंकि हवा में ही विमान के दोनों इंजन फेल हो गए थे, जिससे विमान में सवार 150 यात्रियों और क्रू मेंबर्स में हड़कंप मच गया था। आनन फानन में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हादसा होने से बचाया गया। सेफ लैंडिंग होते ही विमान में सवार सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू किया गया और विमान को घेरकर उसकी जांच की गई। DGCA ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान पर एक और ‘स्ट्राइक’; भारतीय नौसेना का बंदरगाहों और समुद्री जहाजों के लिए बड़ा आदेश
हवा में ही खराब हो गए थे दोनों इंजन
मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6E-7742 ने शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। फ्लाइट को एक घंटे 10 मिनट बाद करीब 7 बजे चंडीगढ़ में लैंड होना था, लेकिन एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले हवा में ही विमान के दोनों इंजन फेल हो गए। इंजन फेल होने से विमान में फ्लेम आउट हो गया। पायलट को विमान में आई खराबी के बारे में पता चला तो उसने क्रू मेंबर्स से विचार विमर्श किया। पायलट ने ATC से संपर्क किया और विमान में सवार सभी 150 यात्रियों को अलर्ट किया।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान को भारत का जोरदार ‘तमाचा’; बंद किया गया आयात-निर्यात, बड़ा झटका देने की भी तैयारी
लैंडिंग से 15 मिनट पहले आई खराबी
पायलट ने ATC के डायरेक्शन में सूझबूझ दिखाते हुए फ्लाइट की चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग कराई। एहतियातन रनवे पर फायर ब्रिगेड, एंबलेंस, एयरफोर्ट स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड पहुंच गए थे, जिन्होंने मिलकर पैसेंजर्स को रेस्क्यू किया। पायलट ने बताया कि बारिश के कारण इंजन में खराबी आई होगी, क्योंकि जब लैंडिंग से 15 मिनट पहले लैंडिंग प्रोसेस शुरू किया तो अचानक एक इंजन में फ्लेम आउट हो गया। दूसरा इंजन स्टार्ट किया तो उसमें भी फ्लेम आउट हो गया, जिसे देखकर एक बार तो सांसें ही अटक गई थीं।
यह भी पढ़ें:भारत के डर से POK में दहशत! मदरसे-एयर स्पेस बंद, LOC पर पहुंचा खाने-पीने का सामान और दवाइयां
कैसे आई खराब पता लगाएं?
डायरेक्टर ऑफ जनरल सिविल एविएशन (DGCA) ने एक आदेश जारी करके कहा है कि अचानक विमान के इंजन फेल कैसे हो गए? इसका पता लगाया जाए। क्या फ्लाइट के टेकऑफ होने से पहले विमान की तकनीकी जांच नहीं की गई थी? क्या किसी न विमान से छेड़छाड़ की है? एयरलाइंस को ही नहीं, बल्कि ATR-72 विमान बनाने वाली कंपनी को भी विमान में आई खामी की जांच करके रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
3 hrs agoLIVE: 'कनॉट प्लेस आओ या सीधे रामलीला मैदान में मिलो', राहुल गांधी की अपील
5 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines