Plane Crashed In Afghanistan: अफगानिस्तान में जहाज के क्रैश होने की खबर आई है। जहाज मॉस्को जाते समय रडार से गायब हो गया था। पाकिस्तानी मीडिया ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि जहाज भारतीय है।
इस पर तुरंत सभी जगह मीडिया पर खबर फ्लैश हुई कि भारतीय जहाज क्रैश हुआ है, लेकिन DGCA ने ट्वीट करके क्रैश हुए जहाज के भारतीय होने के पाकिस्तानी मीडिया के दावे का खंडन किया।
साथ ही यह भी बताया कि क्रैश हुआ प्लेन DF-10Ḥ एयरक्राफ्ट था, जो मोरक्को में रजिस्टर्ड था। हादसा अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के वाखान में हुआ है।
बदख्शां प्रांत के पुलिस अधिकारी के अनुसार, जहाज 20 जनवरी को रडार से गायब हो गया था, तब से उसकी तलाश जारी थी, लेकिन आज सुबह लोगों ने जिबाक जिले में तोपखाना के पहाड़ी इलाके में इसका मलबा देखा और पुलिस को बताया।
जहाज में कितने यात्री थे, अभी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बदख्शां के सूचना विभाग के प्रवक्ता जबीहुल्लाह अमीरी के अनुसार, एक जांच टीम हादसे की पड़ताल में जुटी है।
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
46 mins agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
1 hr agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
2 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
3 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
4 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
6 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
6 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
7 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
8 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines