100 की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन, विंडो से अचानक उछलकर गिरी बच्ची, फिर हुआ ये चमत्कार

Girl Fell Out Of Mathura Gita Jayanti Express: गीता जयंती एक्सप्रेस से एक बच्ची के गिरने का मामला सामने आया है। हालांकि वह चमत्कारिक रूप से बच गई।

Indian Train

Indian Train

विज्ञापन

Girl Fell Out Of Mathura Gita Jayanti Express: जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। यानी जिसके ऊपर भगवान का हाथ हो, उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। ये कहावत मथुरा में चरितार्थ हुई है। यहां एक 8 साल की बच्ची चलती ट्रेन से इस तरह बची कि लोग हैरान रह गए। हुआ यूं कि एक बच्ची मां-बाप के साथ मध्यप्रदेश से मथुरा जा रही थी। ट्रेन की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

झाड़ी में मिली बच्ची 

तेज रफ्तार ट्रेन में बच्ची खेलते-खेलते इमरजेंसी विंडो के पास बैठ गई, लेकिन तभी वह उछलकर चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। करीब 10 से 15 किलोमीटर बाद जब माता-पिता ने बच्ची को गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद आनन-फानन में ट्रेन रोक दी गई। इसके बाद रात के समय ही बच्ची की तलाश की गई। काफी देर तक लोग बच्ची को ढूंढ़ते रहे। तब जाकर करीब 17 किलोमीटर दूर बच्ची एक झाड़ी में घायलावस्था में मिली। जिसे देख मां-बाप को चैन आया। पता चला है कि इस हादसे में बच्ची का एक पैर टूट गया है। हालांकि उसे अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन

ललितपुर स्टेशन के पास हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार, ये बच्ची वृंदावन के रंगनाथ मंदिर के पास रहने वाले अरविंद तिवारी की है। वे पत्नी अंजली के साथ ही 8 साल की बेटी गौरी और 5 साल के बेटे मृदुल के साथ गीता जयंती एक्सप्रेस से मथुरा आ रहे थे। तभी ललितपुर रेलवे स्टेशन से करीब 8 किलोमीटर दूर बच्ची गिर गई।

विज्ञापन

दो घंटे तक रोती रही 

हादसे में घायल गौरी ने बताया कि वह ट्रेन की विंडो के पास बैठी हुई थी। ये विंडो खुली हुई थी। अचानक मोड़ आया तो तेज हवा के साथ खिड़की से बाहर गिर गई। अचानक क्या हुआ पता नहीं चला। मैं झाड़ी में पड़ी हुई 2 घंटे तक सुबकती रही। मुझे बहुत डर लग रहा था। तभी मम्मी-पापा और बाकी लोग भी आ गए। गौरी की मां अंजली का कहना है कि मां गौरी की कृपा से उनकी बेटी बच गई। हम इस चमत्कार को कभी नहीं भूल पाएंगे। बेटी की खोज के लिए ललितपुर जीआरपी ने 4 टीमें बनाईं। सभी के प्रयास से आज ये बच्ची सकुशल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ