Physical Abuse Murder in Karnataka: कर्नाटक के हम्पी इलाके में देश के शर्मसार करने वाली वारदात हुई है। 3 युवकों ने इजरायली टूरिस्ट समेत 2 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। उनके 2 साथियों को तुंगभद्रा नहर में धक्का दे दिया, जिनमें से 2 तैरकर बाहर आ गए और एक का शव आज सुबह बरामद हुआ। वारदात बेंगलुरु से लगभग 350 किलोमीटर दूर कोप्पल में कर्नाटक के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट हम्पी में अंजाम दी गई।
गंगावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309 (6) (चोरी या जबरन वसूली), 311 (मौत या गंभीर चोट पहुंचाने के इरादे से डकैती), 64 (बलात्कार), 70 (1) (सामूहिक बलात्कार), 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक के शव को कब्जे में लिया गया है। उनके घायल साथियों का उपचार चल रहा है। वहीं दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं का मेडिकल कराकर उनकी काउंसिलिंग की गई है।
यह भी पढ़ें:UPSC 2011 बैच के IFS अधिकारी ने क्यों दी जान? Inside Story कर देगी हैरान
3 बाइक सवार युवकों ने अंजाम दी वारदात
SP कोप्पल राम L अरसड्डी ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान ओडिशा निवासी बिबाश के रूप में हुई है। घायलों में अमेरिका के डेनियल और महाराष्ट्र के पंकज शामिल हैं, जो तैरकर बाहर आ गए थे। दुष्कर्म का शिकार हुई एक महिला होमस्टे संचालक है। पुलिस को दी शिकायत में घायलों ने बताया कि गुरुवार रात को वारदात अंजाम दी गई। दोनों महिलाएं और तीनों युवक नहर किनारे घूम रहे थे और विदेशी टूरिस्ट नैचुरल ब्यूटी की तस्वीरें क्लिक कर रही थीं।
इस दौरान बाइक सवार 3 युवक उनके पास आए। उन्होंने पहले पेट्रोल पंप के बारे में पूछा और फिर उनसे 100 रुपये मांगने लगे। पैसा देने से मना कर दिया तो तीनों युवक गाली गलौज करने लगे। वे मारपीट करने लगे और उन्होंने तीनों युवकों को नहर में धक्का दे दिया। किसी तरह तैरकर पंकज और डेनियल बाहर आए तो उन्होंने दोनों महिलाओं को बुरी हालत में पाया। कपड़े फटे हुए थे।
यह भी पढ़ें:युवती को थप्पड़ मारे, गर्दन काटने की धमकी…भोपाल में ब्वॉयफ्रेंड ने सरेआम क्यों दिखाई दबंगई?
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
53 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines