UPSC 2011 बैच के IFS अधिकारी ने क्यों दी जान? Inside Story कर देगी हैरान

IFS Officer Suicide News: दिल्ली में UPSC के 2011 के बैच के अधिकारी ने सुसाइड क्यों की? उसने अपनी सोसाइटी की चौथी मंजिल से कूदकर जान दी, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक सुसाइड करने की सही वजह नहीं लगी। आइए पढ़ते हैं केस की इनसाइड स्टोरी…

IFS Office Suicide

IFS Office Suicide

IFS Officer Suicide Inside Story: दिल्ली के चाणक्यपुरी में इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) के अधिकारी की सुसाइड से सनसनी फैली हुई है। लोगों में चर्चा है कि आखिर लाखों की सैलरी लेने और सरकारी गाड़ी में घूमने वाला इतना बड़ा अफसर अपनी ही जान लेने को मजबूर क्यों हो गया? इस सवाल के जवाब की पुलिस को तलाश है। हालांकि प्रारंभिक जांच में सुसाइड का कारण डिप्रेशन में होना पता चला है, लेकिन अफसर डिप्रेशन में क्यों था?

विज्ञापन

इस सवाल का जवाब पुलिस तलाश रही है। पुलिस पारिवारिक विवाद के एंगल से भी केस की जांच करनी चाहिए, क्योंकि अफसर दिल्ली में अपनी मां के साथ रहता था और उसकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ देहरादून में रहती थी। हालांकि यह कहा जा रहा है कि अफसर 9 महीने पहले बेल्जियम में था, इसलिए पत्नी-बच्चे देहरादून में रहते थे, लेकिन बेल्जियम से लौटने के बाद पत्नी-बच्चे दिल्ली क्यों नहीं आए? इसलिए पुलिस को सुसाइड की वजह पारिवारिक विवाद का होने का शक भी है।

विज्ञापन

डिप्रेशन का चल रहा था इलाज

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन दिल्ली के चाणक्यपरी में विदेश मंत्रालय की रेजिडेंशियल सोसाइटी में सरकारी क्वार्टर में रहने वाले IFS अधिकारी जितेंद्र रावत ने सुसाइड कर ली। 40 साल के जितेंद्र सोसाइटी में फर्स्ट फ्लोर पर अपनी मां के साथ रहते थे, लेकिन वे सोसाइटी की चौथी मंजिल से कूद गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी खून से लथपथ लाश देखकर मां बेहोश हो गई थी। पड़ोसियों ने सुसाइड की सूचना पुलिस को दी और जितेंद्र की मां को संभाला।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लिया और जितेंद्र की पत्नी को उनकी सुसाइड की खबर दी। तलाशी के दौरान जितेंद्र के कपड़ों से या घर में से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। वहीं मां ने बताया कि जितेंद्र काफी समय से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने किसी तरह की रंजिश से भी इनकार किया है। इसलिए पुलिस को इस सवाल का जवाब चाहिए कि जितेंद्र डिप्रेशन में क्यों थे? पुलिस को पत्नी के दिल्ली आने का इंतजार है।

विज्ञापन

पिछले साल बेल्जियम गए थे काम से

रिपोर्ट के अनुसार, मृतक जितेंद्र की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जितेंद्र साल 2011 बैच के अधिकारी थे और वह बेल्जियम ऑफिशियल काम से गए थे। जितेंद्र 9 महीने पहले ही बेल्जियम से लौट थे। उनका 8 साल का बड़ा बेटा और 3 साल का छोटा बेटा था, जो मां के साथ देहरादून में रहते थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ