इजरायली टूरिस्ट के साथ दरिंदगी! टूर गाइड से भी हैवानियत, दोस्त की हत्या; कर्नाटक में कब हुई वारदात?

Gangrape Murder in Karnataka: इजरायल की टूरिस्ट, होमस्टे ऑनर से गैंगरेप किया गया है और उनके एक साथी की हत्या की गई है। 2 युवक तैरकर नहर से निकल आए और उनकी जान बच गई। वरदात कर्नाटक में अंजाम दी गई? आइए जानते हैं कि कब-कहां, कैसे और क्या हुआ?

Gangrape Murder in Karnataka

कर्नाटक में 3 युवकों ने अंजाम दी वारदात

Physical Abuse Murder in Karnataka: कर्नाटक के हम्पी इलाके में देश के शर्मसार करने वाली वारदात हुई है। 3 युवकों ने इजरायली टूरिस्ट समेत 2 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। उनके 2 साथियों को तुंगभद्रा नहर में धक्का दे दिया, जिनमें से 2 तैरकर बाहर आ गए और एक का शव आज सुबह बरामद हुआ। वारदात बेंगलुरु से लगभग 350 किलोमीटर दूर कोप्पल में कर्नाटक के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट हम्पी में अंजाम दी गई।

विज्ञापन

गंगावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309 (6) (चोरी या जबरन वसूली), 311 (मौत या गंभीर चोट पहुंचाने के इरादे से डकैती), 64 (बलात्कार), 70 (1) (सामूहिक बलात्कार), 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक के शव को कब्जे में लिया गया है। उनके घायल साथियों का उपचार चल रहा है। वहीं दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं का मेडिकल कराकर उनकी काउंसिलिंग की गई है।

विज्ञापन

3 बाइक सवार युवकों ने अंजाम दी वारदात

SP कोप्पल राम L अरसड्डी ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान ओडिशा निवासी बिबाश के रूप में हुई है। घायलों में अमेरिका के डेनियल और महाराष्ट्र के पंकज शामिल हैं, जो तैरकर बाहर आ गए थे। दुष्कर्म का शिकार हुई एक महिला होमस्टे संचालक है। पुलिस को दी शिकायत में घायलों ने बताया कि गुरुवार रात को वारदात अंजाम दी गई। दोनों महिलाएं और तीनों युवक नहर किनारे घूम रहे थे और विदेशी टूरिस्ट नैचुरल ब्यूटी की तस्वीरें क्लिक कर रही थीं।

विज्ञापन

इस दौरान बाइक सवार 3 युवक उनके पास आए। उन्होंने पहले पेट्रोल पंप के बारे में पूछा और फिर उनसे 100 रुपये मांगने लगे। पैसा देने से मना कर दिया तो तीनों युवक गाली गलौज करने लगे। वे मारपीट करने लगे और उन्होंने तीनों युवकों को नहर में धक्का दे दिया। किसी तरह तैरकर पंकज और डेनियल बाहर आए तो उन्होंने दोनों महिलाओं को बुरी हालत में पाया। कपड़े फटे हुए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ