Why Petrol Diesel Price Reduced: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने धनतेरस पर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने 6 राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 रुपये घटाने का ऐलान किया। मोदी सरकार का यह फैसला आज 30 अक्टूबर दिन बुधवार से ही देशभर में लागू हो गया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि तेल विनिर्माण कंपनियों (OMC) ने पेट्रोल पंप डीलरों को दिए जाने वाले कमीशन में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
इस वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी गिरावट आएगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने डीलर मार्जिन में संशोधन (30 अक्टूबर 2024 से प्रभावी) की घोषणा करते हुए खुशी जताई। डीलर मार्जिन बदलने से उत्पादों के खुदरा बिक्री मूल्य पर कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं पड़ेगा, बल्कि डीलरों का कमीशन बढ़ेगा तो पेट्रोल-डीजल सस्ता मिलेगी। तेल के दामों में करीब 5 रुपये की गिरावट आएगी। डीलरों की 7 साल से चली आ रही मांग पूरी हो जाएगी।
10 लाख कर्मचारियों को हुआ बड़ा फायदा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। तेल कंपनियों द्वारा इंटर स्टेट माल ढुलाई को आसान बनाने का निर्णय भी लिया गया है, जिससे तेल विपणन कंपनियों के पेट्रोल डीजल डिपो से तेल को दूर दूरदराज इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं तक पहुंचाना संभव होगा। इससे कई जगहों पर पेट्रोल और डीजल सस्ता हो जाएगा।
उदाहरण के लिए, ओडिशा के मलकानगिरी में कुनानपल्ली और कालीमेला में पेट्रोल की कीमत 4.69 रुपये और 4.55 रुपये कम हो जाएगी। डीजल के दाम क्रमशः 4.45 रुपये और 4.32 रुपये कम होंगे। छत्तीसगढ़ के सुकमा में पेट्रोल की कीमत में 2.09 रुपये और डीजल की कीमत में 2.02 रुपये की कमी आएगी। डीलरों का कमीशन बढ़ने से पेट्रोल पंप डीलरों और देशभर के 83000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले लगभग 10 लाख कर्मचारियों के जीवन में खुशी आएगी। साथ ही पेट्रोल-डीजल सस्ता होने से सफर करने में भी मजा आएगा।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने धनतेरस के मौके पर 188 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उन्होंने लाखों लोगों को सरकारी नौकरियां दी। रोजगार मेले में चयनित युवाओं ने इस मौके पर अपनी खुशी भी जाहिर की।
संबंधित खबरें
INDIA Bloc की रैली के लिए रामलीला मैदान की सुरक्षा कड़ी, 4000 पुलिस तैनात
1 min ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
7 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
8 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
9 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
11 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines