पटना में भाजपा सांसद पर लाठीचार्ज मामले में बड़ी कार्रवाई, 7 अधिकारियों को दिल्ली किया तलब

Patna BJP MP Lathi charge, Patna Lathi charge News, BJP MP Lathi charge News, Bihar News, Patna News
विज्ञापन

पटना: बिहार के पटना में शिक्षक के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान 13 जुलाई को लाठी चार्ज के क्रम में भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर बर्बर लाठीचार्ज के मामले में लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने पटना के सात अधिकारियों को दिल्ली बुलाया है।

21 सितंबर को होना है पेश

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक सूचना पत्र में कहा गया कि विशेषाधिकार समिति की बैठक 21 सितंबर को होनी है। जिन अधिकारियों को दिल्ली बुलाया गया है उसमें पुलिस महानिदेशक आर.एस. भट्टी, जिला मजिस्ट्रेट पटना, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, एस.ओ. पटना सिटी- वैभव शर्मा, ए.एस.पी. पटना, काम्या मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, पटना और पटना सेंट्रल सदर के अनुमंडल पदाधिकारी खांडेकर श्रीकांत कुंडलिक शामिल हैं। लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष विशेषाधिकार समिति ने लाठी चार्ज की घटना से संबंधित अधिकारियों को आगामी 21.9.2023 को अपराह्न 3:00 बजे विशेषाधिकार समिति के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस दिया है।

Advertisment

क्या था मामला

13 जुलाई को बिहार के शिक्षकों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पटना के गांधी मैदान से निकाले गए जुलूस में डाक बंगला चौराहे पर बिहार के पुलिस प्रशासन के द्वारा किए गए लाठी चार्ज में भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में ये भी खबर आई थी कि पुलिस की लाठीचार्ज से जहानाबाद के बीजेपी कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत हुई है। उसके बाद एसएसपी ने इस मामले में सबूत देते हुए साफ किया था कि विजय सिंह की लाठीचार्ज या भगदड़ से मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ