कौन है वो मेजर, जिसने बनाई 'पटियाला पेग' आर्मी, क्या था इनका काम और क्यों सेना ने निकाला?

Indian Army Major Terminate: सेना से जुड़ी अहम जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचाई। सीक्रेट डॉक्यूमेंट अपने पास रखे। मामले में मेजर के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है।

Indian Army

Indian Army

विज्ञापन

Patiala Peg Whatsapp Group Creator Major Terminated: पाकिस्तान के जासूसी करने वाले इंडियन आर्मी के मेजर को नौकरी से निकाला दिया गया है। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यह आदेश जारी किए। मेजर पर देश की खुफिया जानकारियां दुश्मन देश पाकिस्तान तक पहुंचाने का आरोप है। जांच में सामने आया कि मेजर ने ‘पटियाला पेग’ नाम से जो व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था, उसके जरिए सेना से जुड़ी अहम जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचाई गईं। मेजर ने अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में सीक्रेट दस्तावेजों की एक कॉपी भी सेव की थी, जो नियमों के खिलाफ थी।

यह भी पढ़ें: दुश्मन के दांत खट्टे कर देगी भारत की तैयारी, दुनिया के कुछ ही देशों के पास है ऐसी क्षमता

Advertisment

व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर सीक्रेट डाटा लीक किया

बता दें कि आरोपी मेजर स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) यूनिट में तैनात था। मामले की जांच मार्च 2022 से चल रही थी। इसी मामले में एक कर्नल और ब्रिगेडियर समेत 4 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अपनी तैनाती के दौरान ही मेजर ने अपने पर्सनल मोबाइल में ‘पटियाला पेग’ नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। सेना के एक कर्नल, ब्रिगेडियर और 2 अन्य शीर्ष अधिकारी इस व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा थे, जिन्हें मामले में नाम सामने आने के बाद 2022 में ही निलंबित कर दिया गया था। उस समय सेना के सूत्रों से मामला उजागर हुआ था कि व्हाट्सऐप ग्रुप से अहम डाटा लीक हुआ है।

राष्ट्रपति ने तत्काल प्रभाव से खत्म की सेवाएं

राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित इस मामले की जांच के लिए अधिकारियों का एक स्पेशन इन्वेस्टिगेशन बोर्ड बनाया गया। जांच में पता चला कि मेजर ने अपने गैजेट्स में एक सीक्रेट डॉक्यूमेंट की कॉपी रखी हुई थी। वह सोशल मीडिया चैटिंग के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संचालक के कॉन्टैक्ट में भी था। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आर्मी चीफ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मामले से वाकिफ कराया। इसके बाद राष्ट्रपति ने सेना अधिनियम 1950 की धारा 18 और संविधान के अनुच्छेद 310 के साथ के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश दिया कि मेजर की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ