Passenger Dies Train Berth Falls: रेलवे ने बुधवार को एक व्यक्ति की बर्थ गिरने से हुई मौत के संबंध में एक स्पष्टीकरण जारी किया है। रेलवे के पीआरओ ने कहा कि एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में हुई दुर्घटना की वजह खराब बर्थ नहीं थी। रेलवे ने कहा कि जब अधिकारियों ने इसकी जांच की तो सामने आया कि उस पर बैठे व्यक्ति ने ऊपरी बर्थ की चेन को ठीक से लाॅक नहीं किया जिस वजह से ये हादसा हुआ।
बता दें कि पिछले सप्ताह केरल के एर्नाकुलम शहर से दिल्ली आ रही ट्रेन के स्पीपर कोच में 62 साल के अली खान भी यात्रा कर रहे थे। इस दौरान उनकी ऊपर की बर्थ पर भी एक यात्री बैठा था। जो कि अचानक खान पर गिर पड़ा। बर्थ के गिरने और यात्री के वजन के कारण खान को इंटरनल इंजरी हुई। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने उसे हैदराबाद के हाॅस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
ये भी पढ़ेंः लाल कृष्ण आडवाणी की तबियत अब कैसी? दिल्ली के AIIMS में कराया गया था भर्ती
ऐसे हुआ हादसा
ऐसे में इस घटना के कुछ दिन बाद रेलवे ने यह स्पष्टीकरण जारी किया है। रेलवे के पीआरओ ने कहा कि हादसे की वजह खराब बर्थ नहीं थी। रेलवे ने कहा कि अधिकारियों ने बर्थ की जांच की तो सामने आया कि उस पर बैठे व्यक्ति ने ऊपरी बर्थ की चेन को ठीक से लाॅक नहीं किया। ऐसे में यह हादसा हो गया।
सूचना मिलने के बाद रेलवे ने ये किया
पीआरओ ने बताया कि 15 जून 2024 को शाम 6 बजकर 34 मिनट पर रेलवे के अधिकारियों को यात्री के घायल होने की सूचना मिलने के बाद रामागुंडम स्टेशन पर ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर ने तुरंत 108 एंबुलेंस की व्यवस्था की और रामागुंडम में ट्रेन को रोका गया। इसके बाद यात्री को कोच से एंबुलेंस में भेजा और नजदीक के किसी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी के लिए ये क्या बोल गए मनोज तिवारी, लोकसभा के बाहर की आपत्तिजनक टिप्पणी, बवाल मचना तय
संबंधित खबरें
'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
52 mins agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 hr agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
1 hr agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
2 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
2 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
6 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
6 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
6 hrs agoLIVE: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत
6 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines