Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बधाई देते हुए कहा कि वह एक किसान परिवार से आते हैं। उनका सदन में होना सदन की शोभा बढ़ा रहा है। हमारे उप राष्ट्रपति किसान पुत्र हैं और उन्होंने सैनिक स्कूल में पढ़ाई की है। इस प्रकार, वह जवानों और किसानों के साथ निकटता से जुड़े हुए हैं।
पीएम ने कहा कि मैं इस सदन के साथ-साथ राष्ट्र की ओर से सभापति को बधाई देता हूं। आप संघर्षों के बीच जीवन में आगे बढ़ते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं, यह देश के कई लोगों के लिए प्रेरणा है। आप सदन में इस प्रतिष्ठित पद की शोभा बढ़ा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे उप राष्ट्रपति किसान पुत्र हैं और उन्होंने सैनिक स्कूल में पढ़ाई की है। इस प्रकार, वह जवानों और किसानों के साथ निकटता से जुड़े हुए हैं।
सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात की
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले बुधवार को पीएम मोदी ने मीडिया से बात की। उन्होंने सभी दलों के नेताओं से अपील की कि वे सदन की कार्रवाई को चलने दें। बिना शोरगुल और व्यवधान के चर्चाओं को आगे बढ़ाएं।
पीएम ने कहा कि पहली बार सदन में आए युवा सांसदों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए हम ज्यादा से ज्यादा अवसर दें। चर्चाओं में भागीदार बनाएं। पिछले दिनों सभी दलों के सांसदों से मेरी मुलाकात हुई है। वे एक बात कहते हैं सदन स्थगित हो जाता है। चर्चा न होने के कारण हम जो सीखना चाहते हैं समझना चाहते हैं, उससे अछूत रह जाते हैं। इसलिए सदन का चलना बहुत जरूरी है। ये सभी युवा सांसदों की मांग है।
विपक्ष कई मुद्दों पर चाहती है चर्चा
सत्र कुल 23 दिनों का होगा, जिसमें 17 बैठकें होंगी। इस सत्र में भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के एजेंडे में 16 नए बिल शामिल हैं। संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। दूसरी तरफ विपक्ष चीनी घुसपैठ, मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी और स्वतंत्र संस्थानों पर हमले का मुद्दा पर बहस चाहती है। चुनाव आयोग अरुण गोयल की नियुक्ति और जजों की नियुक्ति पर कॉलेजियम सिस्टम पर विपक्ष केंद्र को घेर सकता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
1 hr agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
1 hr ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
1 hr ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
2 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
8 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
9 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
9 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
11 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines