Parliament Winter Session 2024: संसद के शीतकालीन सत्र का आज 6वां दिन है। पिछले 5 दिनों संभल हिंसा पर चर्चा को लेकर बीजेपी और विपक्षी दल आमने-सामने थे। हालांकि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की और गतिरोध समाप्त करवाया। अब ये तय हुआ है कि 13 और 14 नवंबर को संविधान पर लोकसभा में विशेष चर्चा होगी। वहीं 16 और 17 नवंबर को राज्यसभा में इस पर चर्चा होगी। वहीं आज विपक्ष के नेताओं ने संभल में हुई हिंसा को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, संजय सिंह, अरविंद सावंत, मीसा भारती समेत कई नेता शामिल हुए। हालांकि इस दौरान सपा और टीमएसी के नेता नजर नहीं आए। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन के सीमा विवाद को लेकर लोकसभा में जानकारी दी।
वहीं विपक्ष के प्रदर्शन पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा देश को चलाने के लिए संसद का चलना जरूरी है। संसद की कार्यवाही नहीं होगी तो उसका सबसे ज्यादा नुकसान देश को होगा। हम बिना चर्चा के भी बिल पास कर सकते हैं क्योंकि हमारे पास बहुमत है, लेकिन हमें ऐसा करना ठीक नहीं लगता।
एलएसी पर हालात सुधरे
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के मुद्दे पर सीमा विवाद को लेकर बयान दिया। विदेश मंत्री ने लोकसभा में एलएसी की मौजूदा स्थिति चीन के साथ संबंधों को लेकर संसद में जानकारी दी। जयशंकर ने कहा कुटनीतिक पहल से एलएसी पर हालात सुधरे हैं। फिलहाल एलएसी पर हालात सामान्य हैं। चीन से बातचीत जारी है, लेकिन हमारी सेना मुस्तैद है।
संभल की घटना सोची समझी साजिश
वहीं संभल हिंसा में लोकसभा में सांसद अखिलेश यादव ने कहा संभल में जो घटना हुई, वह एक सोची समझी साजिश है। यूपी में 13 नवंबर को उपचुनाव होने थे, लेकिन इसे 20 नवंबर तक टाल दिया गया। यह सरकार संविधान को नहीं मानती है। संभल में शाही जामा मस्जिद के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। दूसरे पक्ष की बात सुनने से पहले मस्जिद के सर्वेक्षण का आदेश पारित कर दिया गया। सर्किल ऑफिसर ने वहां एकत्र लोगों पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद पुलिस ने अपने सरकारी और निजी हथियारों से गोलीबारी की। अखिलेश ने कहा कि भाजपा संभल जिले में सौहार्द बिगाड़ रही है। उन्होंने कहा कि संभल में सरकार ने भाईचारे को गोली मारने का काम किया है।
पुलिस ने गोलियां चलाईं- रामगोपाल यादव
वहीं सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा संभल के लोगों को नहीं पता था कि 24 नवंबर को क्या होने वाला था? कुछ देर बाद डीएम, एसएसपी, वकील और कुछ लोग पुलिस के साथ ढोल बजाते हुए मस्जिद में घुस गए। भीड़ को शक था कि वे मस्जिद में तोड़फोड़ करने जा रहे हैं। पुलिस ने गोलियां चलाईं, जिसमें कई लोग मारे गए।
ये भी पढ़ेंः ‘बकवास करेगा तो गाड़ी चढ़ा दूंगा…’, BJP विधायक के धमकाने का Video वायरल
आप सांसद ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा
वहीं आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा संसद में उत्तर भारत में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया और इसके साथ ही समस्या से निजात पाने के लिए संसद में महत्वपूर्ण सुझाव रखे। सांसद ने कहा कि आईआईटी की स्टडी में दावा किया गया है कि प्रदूषण के सिर्फ किसान और पराली जिम्मेदार नहीं है। आप सांसद ने कहा कि हम एक्यूआई की बात करते हैं लेकिन अगर हमें प्रदूषण से निजात पाना है तो एक्यूआई की बात करनी होगी।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Cabinet Ministers: अजित गुट के ये विधायक बन सकते हैं मंत्री, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
5 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
7 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
9 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
9 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
10 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
11 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
12 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
12 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines