संसद में अगले हफ्ते होगी 'चुनाव सुधार' पर बहस, SIR पर विपक्ष के हंगामे के बाद केंद्र सरकार भी राजी

संसद में अगले हफ्ते होगी ‘चुनाव सुधार’ पर बहस, केंद्र और विपक्ष के बीच हुआ समझौता

parliament winter session

संसद का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा.

विज्ञापन

संसद के शीतकालीन सत्र के बीच विपक्ष बार-बार एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर हंगामा कर रहा है और केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर बहस की मांग कर रहा है. 2 दिन की कार्रवाई स्थगित होने के बाद अब SIR को लेकर केंद्र सरकार बहस के लिए तैयार हो गई है. सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार एसआईआर के मुद्दे पर बहस के लिए बुधवार, 10 दिसंबर का दिन निर्धारित किया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने 150 साल पुराने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम पर बहस की डिमांड की थी. मंगलवार को संसद में वंदे मातरम और SIR को लेकर हंगामा हुआ, जिस पर विपक्ष ने भी केंद्र सरकार पर पलटवार किया.

हालांकि विपक्ष इस बात पर अड़ रहा कि वंदे मातरम पर बहस से पहले सरकार को एसआईआर मुद्दे पर बहस करनी चाहिए. हालांकि विपक्ष इस बात पर अड़ रहा कि वंदे मातरम पर बहस से पहले सरकार को एसआईआर मुद्दे पर बहस करनी चाहिए. गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 12 राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष के चल रहे विरोध के बीच, नरेंद्र मोदी सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह केवल एसआईआर ही नहीं, बल्कि व्यापक अर्थों में चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है.

Advertisment

लोकसभा के दूसरे दिन भी जारी रहा हंगामा


राज्यसभा के भीतर मंगलवार को विपक्षी दलों ने एक बार फिर मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) पर तत्काल चर्चा की मांग उठाई, जिससे सदन की कार्यवाही गर्मा गई और हंगामे की स्थिति बन गई. विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन के मध्य भाग में पहुंच गए, जबकि सरकार की ओर से मंत्रियों ने अपील की कि किसी भी विषय पर चर्चा तय करने से पहले औपचारिक बैठक और सहमति जरूरी है.

किरेन रिजिजू ने दिया जवाब


इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वे सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत करेंगे ताकि चर्चा का रास्ता तय किया जा सके. उन्होंने विपक्ष से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि संसद चलाने के लिए प्रक्रियागत मर्यादाएं जरूरी हैं. रिजिजू ने कहा, ‘कल भी मैंने आग्रह किया था कि किसी भी विषय पर समयसीमा तय करने की जिद न की जाए. पहले मिल-बैठकर तय करें कि क्या और कब चर्चा होगी.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ