Parliament Session: सदन में चल रहा गतिरोध पर TMC सांसद ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- ये संसद का गंभीर विनाश
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Parliament Session: तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने बुधवार को संसद में चल रहे गतिरोध को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे ‘संसद का गंभीर विनाश’ कहा। ओ’ब्रायन ने ट्विटर पर कहा कि संसद की बहुत गंभीर तबाही हो रही है। सत्तारूढ़ दल के सांसद नारेबाजी कर रहे हैं। संसद का पूरा सत्र नहीं चलने दे रहे हैं।
समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज (बुधवार) भी लोकसभा और राज्यसभा को एक दिन के अंतराल के बाद शुरू हुए सत्र को फिर से स्थगित कर दिया गया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने अडाणी शेयरों के मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग करते हुए नारेबाजी की।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार को भी लोकसभा और राज्यसभा में चार दिन के लंबे ब्रेक के बाद चल रहे बजट सत्र के अपने अंतिम चरण को फिर से शुरू करने के तुरंत बाद स्थगित कर दिया गया था। 13 मार्च को बजट सत्र के दूसरे भाग की शुरुआत के बाद से संसद में लगातार व्यवधान देखा गया है।
सदन के दौरान भाजपा ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है और विपक्षी दलों ने अडानी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति की जांच पर जोर दिया है। बता दें कि शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अगर विपक्ष और सरकार चर्चा के लिए बैठते हैं और दोनों दो कदम आगे बढ़ते हैं तो संसद में मौजूदा गतिरोध समाप्त हो सकता है।
अमित शाह ने सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के बीच बातचीत की आवश्यकता पर जोर दिया था। कहा था कि संसद को केवल दो पक्षों में से एक द्वारा नहीं चलाया जा सकता है। इसके लिए दोनों पक्षों का साथ आना जरूरी है।
और पढ़िए – देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: