सोमनाथ गोयल, जींद:
Parliament Security Breach Accused Neelam: संसद पर हमले की बरसी के अवसर पर बुधवार को सुरक्षा में गंभीर चूक सामने आई। लोकसभा में विजिटर्स गैलरी से अचानक दो शख्स सांसदों के बीच कूद गए। इसके बाद उन्होंने स्प्रे छिड़ककर लोकसभा को धुआं-धुआं कर दिया। इस मामले में हिरासत में लिए आरोपी में एक महिला जींद की भी है। हरियाणा के जींद के गांव घासो की रहने वाली युवती के परिजनों का कहना है कि बेरोजगारी के चलते उनकी बेटी परेशान रहती थी।
इससे अच्छा कि मर जाऊं
वह कहती थी- मैंने इतनी पढ़ाई की है, लेकिन दो रोटियों का साधन नहीं जुटा पा रही हूं। इससे अच्छा कि मर जाऊं। परिजनों का यह भी कहना है कि आरोपी युवती नीलम काफी पढ़ी लिखी है। उसने बीए, एमए, बीएड, एमफिल, एचटेट, नेट पास की हुई है। इसके बावजूद उसे नौकरी नहीं मिल रही थी। वह अक्सर बेरोजगारी से दुखी रहती थी।
बेटी ने आज की घटना के बारे में कुछ नहीं बताया
आरोपी नीलम की मां सरस्वती का कहना है कि वह कई महीने पहले पढ़ाई के लिए हिसार गई हुई थी। आज ही उससे बात हुई थी। उसने मेरा हालचाल पूछा क्योंकि मैं बीमार थी और मुझे ग्लूकोज चढ़ा था। बेटी ने कहा कि अपना इलाज अच्छे से करवा लेना। बेटी ने आज की घटना के बारे में कुछ नहीं बताया और न ही यह बताया कि वह दिल्ली में है।
नौकरी न मिलने से दुखी रहती थी
वहीं नीलम के भाई रामनिवास का कहना है कि नौकरी न मिलने से वह दुखी रहती थी। बेरोजगारी के मुद्दों को उठाने के लिए वह ‘किसान आंदोलन’ में भी गई, लेकिन हमने आंदोलन छुड़ाने के बाद उसे पढ़ाई के लिए हिसार भेज दिया।
अब वह कई महीने से ही हिसार में रह रही थी। संसद भवन के अंदर दो और बाहर दो आरोपियों ने स्प्रे किया। इस मामले में कुल 6 आरोपी बताए जा रहे हैं। चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि दो फरार हैं। इस सुरक्षा चूक के बाद सर्वदलीय बैठक में परिसर की सुरक्षा बढ़ाने पर बात हुई है। बताया जा रहा है कि विजिटर गैलरी पास को अगले आदेश तक बैन कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: संसद में घुसे शख्स की 11 सांसदों ने की जमकर धुनाई, बाल पकड़कर लगाई मार, वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें: 22 साल पहले संसद में 30 मिनट तक चली थीं ताबड़तोड़ गोलियां, बरसी के दिन फिर हुई सुरक्षा में बड़ी चूक
ये भी पढ़ें: दो लोगों ने संसद को किया धुआं-धुआं
ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता ने उठाए संसद की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, लोकसभा स्पीकर बिड़ला ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
संबंधित खबरें
पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
12 mins agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
38 mins ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
3 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
3 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'मुरसु' का असर, विजयवाड़ा से इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द
4 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
5 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines