Pariksha Par Charcha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11.00 बजे से प्रारंभ होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस संबंध में एक ट्वीट कर जानकारी दी।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि परीक्षा पर चर्चा सबसे रोमांचक कार्यक्रमों में से एक है, जो परीक्षा को तनाव मुक्त बनाने और हमारे परीक्षा योद्धाओं (छात्र-छात्राओं) का समर्थन करने के तरीकों पर चर्चा करने का अवसर देता है। मैं इस महीने की 27 तारीख को कार्यक्रम की प्रतीक्षा कर रहा हूं और आप सभी से इसमें भाग लेने का आग्रह करता हूं।
और पढ़िए – जींद रैली में बोले टिकैत- दिल्ली कूच का समय आ गया, ट्रैक्टर तैयार रखें किसान
परीक्षा पर चर्चा का ये छठा संस्करण
‘परीक्षा पर चर्चा’ के छठे संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन 25 नवंबर से शुरू हुआ और 30 दिसंबर को बंद हो गया था। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार, वर्ष 2022 की तुलना में इस वर्ष कार्यक्रम के लिए पंजीकरण दोगुने से अधिक हो गए हैं।
पीपीसी-2022 के लिए लगभग 15.7 लाख की तुलना में लगभग 38.80 लाख प्रतिभागियों (छात्र- 31.24 लाख, शिक्षक- 5.60 लाख, और माता-पिता- 1.95 लाख) ने पीपीसी-2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने ANI को बताया, “150 से अधिक देशों के छात्रों, 51 देशों के शिक्षकों और 50 देशों के अभिभावकों ने भी पीपीसी-2023 के लिए पंजीकरण कराया है।”
और पढ़िए – मोदी ने टाइम मैनेजमेंट के लिए दिया मां का उदाहरण, सक्सेस होने के भी दिए मंत्र
2050 प्रतिभागियों को दिया जाएगा विशेष किट
MyGov पर रचनात्मक लेखन प्रतियोगिताओं के माध्यम से चुने गए लगभग 2,050 प्रतिभागियों को एक विशेष परीक्षा पे चर्चा किट के साथ प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा लिखी गई हिंदी और अंग्रेजी में परीक्षा योद्धाओं की किताब और एक प्रमाण पत्र शामिल है। एनसीईआरटी द्वारा चुने जाने वाले प्रतिभागियों के कुछ प्रश्न पीपीसी-2023 में शामिल हो सकते हैं।
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अनूठे इंटरैक्टिव कार्यक्रम ‘परीक्षा पर चर्चा’ की अवधारणा की, जिसमें देश भर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ-साथ विदेशों से भी परीक्षाओं और स्कूल के बाद के जीवन से संबंधित चिंताओं पर चर्चा करने के लिए उनके साथ बातचीत की। यह कार्यक्रम पिछले पांच वर्षों से शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली के चांदनी चौक में आज नितिन नवीन की पदयात्रा
27 mins agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
1 hr agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
7 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
8 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
9 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
10 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
10 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
11 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
12 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines