---विज्ञापन---

देश angle-right

आसमान में होगा चमत्कार; 6 ग्रह लाइन में करेंगे परेड, क्या भारत में दिखेगा दुर्लभ नजारा?

Planetary Alignment News: आसमान में एक बार फिर ग्रहों की परेड होगी। दुर्लभ खगोलीय घटना के चलते आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। जी हां, आइए जानते हैं कि अंतरिक्ष में अब क्या होगा? कब और नजारा कहां-कहां दिखाई देगा?

---विज्ञापन---

Parade of Planets on 21 January 2024: धरतीवासी एक बार फिर दुर्लभ खगोलीय घटना का साक्षी बनने को तैयार रहें। जनवरी 2025 में आसमान में चमत्कार होगा, जिसे लोग नंगी आंखों से देख सकेंगे। जी हां, 21 जनवरी 2025 को परेड ऑफ द प्लानेट्स (Planetary Alignment) होगाी। 6 ग्रह मंगल, शुक्र, बृहस्पति, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून एक लाइन में होंगे।

करीब 4 हफ्तों तक यह नजारा दिखाई देगा। इसके बाद एक और ग्रह बुध इस परेड में शामिल हो जाएगा। 4 ग्रहों को आप आंखों से देख सकेंगे। नेप्च्यून-यूरेनस को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ेगी। आसमान में दिखने वाले इस नजारे को सूर्यास्त के बाद देखा जा सकेगा। साढ़े 8 बजे से ग्रह लाइन में नजर आएंगे और फिर रात करीब साढ़े 11 बजे से गायब होने लगेंगे।

---विज्ञापन---

 

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by LEARN SOMETHING AMAZING (@time4knowledge)

---विज्ञापन---

इस तरह अस्त हो जाएंगे सभी ग्रह

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस ग्रह रातभर आसमान में रहेंगे और फिर अस्त होने लगेंगे। मंगल ग्रह सूर्योदय से ठीक पहले सबसे आखिर में अस्त होगा। हालांकि अब से पहले भी ग्रह एक लाइन में परेड कर चुके हैं, लेकिन जनवरी 2025 में होने वाली यह खगोलीय घटना काफी अहम होगी, क्योंकि यह लंबे समय तक दिखाई देती रहेगी। 21 जनवरी से फरवरी के आखिर तक धरतीवासी ग्रहों को निहार सकेंगे। शनि, बुध और नेपच्यून अस्त होने के समय सूर्य के बहुत करीब होंगे। मार्च की शुरुआत में इन ग्रहों की दृश्यता कम हो जाएगी, क्योंकि बुध, शनि और नेपच्यून सूर्य के बहुत करीब चले गए होंगे। जल्द ही शुक्र भी कम दिखाई देने लगेगा। बृहस्पति, मंगल और यूरेनस अगले कुछ हफ़्तों तक वहीं रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें:क्या सूर्य का अंत हो जाएगा? क्या धरती पर जीवन खत्म होगा, NASA का चौंकाने वाला खुलासा

---विज्ञापन---

ग्रहों की परेड कहां-कहां दिखाई देगी?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2025 में होने वाली ग्रहों की यह परेड लगभग पूरी धरती पर दिखाई देगी। न केवल अमेरिका में, बल्कि मैक्सिको, कनाडा और भारत में भी लोग इस दुर्लभ नजारे को देख सकेंगे। वही इस नजारे को देखने का सबसे अच्छा समय 21 जनवरी 2025 और 21 फरवरी 2025 के बीच होगा। अमावस के दिनों में 29 जनवरी 2025 का सप्ताह ग्रहों की परेड देखने के लिए सबसे आदर्श समय होगा।

यह भी पढ़ें:21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण कब लगेगा? कितने मिनट का होगा और कहां-कहां दिखेगा, जानें सबकुछ

---विज्ञापन---

First published on: Nov 11, 2024 09:45 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola