क्या सूर्य का अंत हो जाएगा? क्या धरती पर जीवन खत्म होगा, NASA का चौंकाने वाला खुलासा

NASA Study for Sun Earth Life: एक दिन सूर्य का अंत हो जाएगा और धरती भी खत्म हो जाएगी। यह अलर्ट अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने दिया है। एक बार फिर नासा ने इस चौंकाने वाली खगोलीय घटना को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

NASA Reveals Shocking Secret

सूर्य के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

NASA Reveals Shocking Secret: एक दिन सूर्य खत्म हो जाएगा और धरती पर जीवन भी खत्म हो जाएगा। ऐसी संभावना अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने जताई है। सूर्य 4.5 अरब साल पुरानी तारा है, जो हाइड्रोजन और हीलियम का एक गर्म चमकता हुआ गोला है। सूर्य हमारे सौरमंडल के केंद्र में है। यह पृथ्वी से 150 मिलियन किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन

सूर्य सौरमंडल का एकमात्र तारा है। इसकी ऊर्जा के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं हो सकता है। सूर्य एक मध्यम आकार का तारा है, जिसकी त्रिज्या 7 लाख किलोमीटर है। सूर्य के लिए लैटिन शब्द सोल का इस्तेमाल किया जाता है, जो सोलर जैसे कई सूर्य-संबंधी शब्दों का मूल है। प्राचीन ग्रीक पौराणिक कथाओं में हेलिओस सूर्य देवता का जिक्र है। उनके नाम का उपयोग हीलियोस्फीयर और हीलियोसिस्मोलॉजी में भी किया जाता है।

विज्ञापन

5 अरब साल और जिंदा रहेगा सूर्य

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान लगाया है कि सभी तारों की तरह सूर्य की ऊर्जा भी एक दिन खत्म हो जाएगी और वह एक लाल विशालकाय तारे में बदल जाएगा, जो संभवत: बुध और शुक्र को और शायद पृथ्वी को भी निगल लेगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि सूर्य अभी अपने जीवनकाल के आधे से भी कम समय में है और श्वेत वामन बनने से बनने से पहले यह 5 अरब वर्ष और जीवित रहेगा।

विज्ञापन

सूर्य हमारे सौरमंडल में रहकर धरती के लिए बेहद अहम भूमिका निभाता है। इसके कारण ही पृथ्वी पर जीवन है। इंसान, पौधे, जानवर सब इसी के कारण जीवित रहते हैं। ऐसे में अगर सूर्य का अंत हो जाएगा तो धरती पर अंधेरा छा जाएगा। प्रकृति से लेकर जीवन तक खत्म हो जाएगा। धरती वीरान-बेजान हो जाएगा।

रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी (MNRAS) की मासिक पत्रिका में अप्रैल 2024 में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, हर तारे की तरह सूर्य का भी जीवनकाल सीमित है। किसी दिन सूर्य मर जाएगा और हमारी पृथ्वी सहित सौर मंडल के कुछ हिस्से सूर्य द्वारा अवशोषित कर लिए जाएंगे। जब सूर्य उन्हें अवशोषित कर लेगा तो वे खत्म हो जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ