हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पप्पू यादव पर हमले की इनसाइड स्टोरी, एक नहीं दो थे हमलावर, जांच में बड़ा खुलासा

सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर हमला करने एक नहीं बल्कि दो आरोपी बुलंदशहर से आए थे. पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि दूसरे साथी की तलाश जारी है. आरोपी ने गूगल से सांसद का पता खोजा और मिलने के बहाने उनके घर में दाखिल हो गया।

विज्ञापन

Attack on Pappu Yadav : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हुए हमले के मामले में एक बड़ा खुलासा सामने आया है. दिल्ली में सांसद के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा करने और उन पर जूता फेंकने के लिए एक नहीं, बल्कि दो हमलावर बुलंदशहर से दिल्ली पहुंचे थे. घटना के दौरान सांसद पप्पू यादव के घर पर मीडियाकर्मियों की भारी भीड़ थी. इसी बीच एक युवक ने अचानक सांसद की तरफ जूता फेंक दिया. मौके पर मौजूद लोगों और खुद पप्पू यादव ने आरोपी को तुरंत दबोच लिया और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए आरोपी की पहचान बुलंदशहर निवासी सुमित सहपानी के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद में स्क्रैप का काम करता है.

‘मुझे चाकू मारने आया हमलावर…’, दिल्ली में पप्पू यादव की PC के दौरान हंगामा

कार में बाहर मुस्तैद था दूसरा साथी

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस साजिश में सुमित अकेला नहीं था. उसका एक साथी ‘हैप्पी’ भी उसके साथ दिल्ली आया था. सुमित मुलाकात के बहाने घर के अंदर दाखिल हुआ, जबकि उसका साथी हैप्पी बाहर क्रेटा कार में उसका इंतजार कर रहा था. दोनों आरोपी दिल्ली अपनी कार ठीक कराने आए थे और फिर गूगल पर सांसद का पता ढूंढकर उनके घर पहुंच गए.

विज्ञापन

मुलाकात के बहाने घर में हुआ दाखिल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सुमित को सांसद के आवास का पता पहले से मालूम नहीं था, उसने गूगल पर सर्च करके पप्पू यादव का दिल्ली वाला पता निकाला था।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सुमित उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कबाड़ (स्क्रैप) का काम करता है। वह दिल्ली किसी काम से आया था, जहां उसने गूगल मैप्स और इंटरनेट की मदद से सांसद के घर का ठिकाना खोजा। इसके बाद वह पप्पू यादव से मुलाकात करने के बहाने उनके घर के सुरक्षा घेरे को पार करते हुए अंदर दाखिल हो गया।

सांसद का गंभीर आरोप- हत्या की थी साजिश

घटना के बाद पप्पू यादव ने दावा किया कि आरोपी अपने साथ चाकू भी लाया था और उनकी हत्या करने के इरादे से घुसा था. सांसद ने कहा कि अगर वहां मीडिया और लोगों की मौजूदगी नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी को जब सौंपा गया तब एक चाकू भी बरामद हुआ है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या वाकई चाकू से हमला करने का प्लान था. फिलहाल तिलक मार्ग थाना पुलिस मुख्य आरोपी सुमित से पूछताछ कर रही है, वहीं फरार साथी हैप्पी की तलाश में छापेमारी जारी है.

कौन है वो शख्स, जिसने पप्पू यादव पर किया हमला? आखिर क्या थी नाराज़गी की वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola