पंजाब में कहां-कहां ब्लैकआउट? इंडियन आर्मी दे रही पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

India-Pak tension: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच शुक्रवार को भी पंजाब के कई शहरों में ब्लैकआउट किया गया है। पंजाब के फिरोजुपर और पठानकोट के अलावा जलालाबाद, होशियारपुर, गुरदासपुर, बटाला, फरीदकोट में भी ब्लैकआउट है।

punjab black out

punjab black out

विज्ञापन

India-Pak tension: भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच शुक्रवार को भी पंजाब के कई शहरों में ब्लैकआउट किया गया है। पंजाब के फिरोजुपर और पठानकोट के अलावा जलालाबाद, होशियारपुर, गुरदासपुर, बटाला, फरीदकोट में भी ब्लैकआउट है। वहीं जालंधर, तरनतारन, फरीदकोट और लुधियाना में भी ब्लैकआउट किया गया है। देर रात तक पूरे पंजाब में ब्लैकआउट किया जा सकता है। उधर, भारतीय सेना पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम करने में जुटी है।

स्थानीय पुलिस और सेना ने संभाला मोर्चा

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते पंजाब में दहशत का माहौल है। पंजाब के अधिकतर शहरों में ब्लैकआउट होने के बाद लोगों ने खुद को घरों में बंद कर लिया है। सड़कों पर स्थानीय पुलिस और सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। शुक्रवार देर शाम पंजाब के कई इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से हमले किए गए हैं। जिसके बाद से लोगों में डर और बेचैनी का माहौल है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी ड्रोन किया नष्ट

फिरोजपुर के गांव खाई फेमिकी में पाकिस्तानी ड्रोन हमले से एक घर इसकी चपेट में आया है। इस पर फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि ड्रोन गिरने से तीन लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। दूसरे पाकिस्तानी ड्रोन को सेना ने नष्ट कर दिया है। ड्रोन हमले के दौरान इलाके की लाइटें जल रही थीं, इस पर एसएसपी ने कहा कि विस्फोट के बाद ही इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया था।

स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद

इस बीच पंजाब के अधिकतर शहरों में स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान 12 मई तक बंद कर दिए गए हैं। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। चंडीगढ़ में भी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान 12 मई तक बंद कर दिए गए हैं।

पंजाब के कई इलाकों में सुनाई दिए धमाके

शुक्रवार को शाम ढलते ही पंजाब के कई इलाकों में जोरदार धमाके सुनाई दिए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि कई जिलों में हवाई हमले के सायरन भी बजाए गए। यह सब तब हुआ, जब भारत ने पाकिस्तान की ओर से भेजे गए ड्रोन और मिसाइल हमले को नाकाम कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ