Panipat Bomb Blast: 26 साल पुराने केस में आतंकी अब्दुल करीम टुंडा बरी, ठोस सबूत नहीं दे सकीं एजेंसियां

Abdul Karim Tunda

आतंकी टुंडा के खिलाफ टाडा कोर्ट आज सुनाएगी फैसला।

विज्ञापन

Panipat Bomb Blast: हरियाणा के रोहतक में हुए बम धमाकों के आरोपी आतंकवादी अब्दुल करीम टुंडा शुक्रवार को बरी कर दिया गया। सरकारी एजेंसियां उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं पेश कर सकीं।

बता दें कि 1997 में रोहतक में बम ब्लास्ट हुए थे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव की अदालत ने कहा कि टुंडा के खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसकी बम धमाकों में कोई संलिप्तता साबित हो सके। इसलिए सबूतों के अभाव में उसे बरी किया जाता है।

विज्ञापन

आतंकी करीम टुंडा को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था। वह 1996 के सोनीपत बम ब्लास्ट मामले में अजमेर सेंट्रल जेल में बंद है।

https://twitter.com/ANI/status/1626538522047053824?s=20

पुलिस के मुताबिक, रोहतक में 1997 में एक विस्फोट पुरानी सब्जी मंडी में एक रेहड़ी के पास हुआ था। वहीं दूसरा धमाका किलो रोड पर हुआ था। इन बम धमाकों में करीब 20 लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन

टुंडा ने कर रखी हैं तीन शादियां, 2013 में पकड़ा गया

आतंकी टुंडा का जन्म उत्तर प्रदेश के पिलखुआ गांव में हुआ था। आरोपी ने तीन शादी की है। उसक सात बच्चे हैं। आरोपी का सबसे बड़ा बेटा करीब 58 साल और सबसे छोटा बेटा 12 साल का है।

उसने पाकिस्तान में बम बनाने की ट्रेनिंग ली थी। उस पर देश में 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं। इनमें हैदराबाद, अमजेर और गाजियाबाद में ज्यादा केस हैं। टुंडा को अगस्त 2013 में नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ