Pandit Pradeep Mishra Apology: प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर क्षमायाचना की है। टिप्पणी पर विवाद बढ़ने का मामला तूल पकड़ने के बाद आज कथावाचक प्रदीप मिश्रा बरसाना पहुंचे। यहां उन्होंने राधा रानी के दरबार में पहुंचकर क्षमा मांगी। प्रदीप मिश्रा के बयान से बृज के साधु संतों और बृजवासियों में काफी आक्रोश व्याप्त था। वे कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।
साधु संतों ने चेतावनी दी थी कि यदि कथावाचक प्रदीप मिश्रा राधा रानी पर की गई टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसलिए आज राधा रानी के दरबार में भारी के बीच प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी के दर्शन किए और माफी मांगी। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि राधा रानी उन्हें माफ करें, उनसे बहुत बड़ी और भारी भूल हो गई। आगे से वह इस तरह की टिप्पणी नहीं करेंगे। इसके बाद विवाद के पटाक्षेप हो गया।
यह भी पढ़ें:उद्धव ठाकरे नहीं होंगे MVA के CM फेस; शरद पवार ने बताया कैसे चुनेंगे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री?
राधा रानी के सामने पंडित मिश्रा का बड़ा वादा
सूत्रों के मुताबिक, पंडित प्रदीप मिश्रा आप अपने समर्थकों के साथ बरसाना आए और राधा रानी के मंदिर में जाकर उनके दर्शन किए। वे दर्शन करते ही राधा रानी के पैरों में गिर गए और माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। वह अब अपनी हर कथा में एक बयान देंगे कि उन्होंने राधा रानी के बारे में जो कुछ भी कहा, वह गलत कहा। इसके लिए राधा रानी उन्हें माफ करें। भक्त माफ करें।
बता दें कि पंडित प्रदीप मिश्रा ने पिछले दिनों राधा रानी पर विवादित बयान दिया था। उनका बयान सुनकर श्रद्धालु भड़क गए थे। बीते दिनों ब्रज तीर्थ देवालय न्यास ने महापंचायत करके फैसला लिया था कि अगर पंडित मिश्रा ने माफी नहीं मांगी तो उन्हें ब्रज में, बरसाना में, राधा रानी के मंदिर में घुसने नहीं दिया जाएगा। साथ ही पंडित मिश्रा के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान भी किया और बॉयकॉट करने की मांग की।
यह भी पढ़ें:BJP ने नीतीश कुमार को किया ‘नाराज’? डैमेज कंट्रोल में जुटे सम्राट चौधरी, देखें News24 की स्पेशल रिपोर्ट
पंडित प्रदीप मिश्रा ने क्या दिया था बयान?
पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी के कथावाचन के दौरान उनके पति, ससुराल को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राधा रानी बरसाना की रहने वाली नहीं थी। वे तो गांव रावल की निवासी थी। वे श्रीकृष्ण की रानी भी नहीं थी, क्योंकि कभी भी राधा रानी के पति के रूप में श्रीकृष्ण को नहीं गिना जाता। पंडित मिश्रा ने राधा रानी के ससुराली गांव, पति, सास और ननद का नाम भी बताया था।
संबंधित खबरें
'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
1 hr agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
3 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
12 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
13 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
15 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
18 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
22 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines