Panchayat poll: 'बंगाल में एक धीमी मौत मरेगी हिंसा...', पीड़ितों से मुलाकात के बाद बोले गवर्नर आनंद बोस

Panchayat poll, West Bengal Violence, West Bengal Governor CV Ananda Bose, Mamta Banerjee, Congress, BJP, CPI (M)

बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस

Panchayat poll: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को हिंसा प्रभावित दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर का दौरा किया। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की। उन्हें आश्वासन दिया कि उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को वोट करने का अधिकार मिला है। बिना किसी से डरे लोग पंचायत चुनाव में अपने वोट का इस्तेमाल करें।

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि मैंने पीड़ितों और स्थानीय लोगों से बात की। मैंने जो देखा, सुना और अनुभव किया उसके वस्तुपरक विश्लेषण के आधार पर आगे की कार्रवाई करना चाहूंगा। इन चुनावों में हिंसा पहली पीड़ित होगी। हिंसा एक धीमी मौत मरेगी। इससे पहले गुरुवार को नामांकन के दौरान हुई हिंसा पर राज्यपाल ने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

राज्यपाल बोले- लोकतंत्र पर हो रहा हमला

बंगाल में चुनाव से पहले हो रही हत्याओं पर राज्यपाल ने कहा कि राज्य से हिंसा का सफाया किया जाएगा और बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जब चौथे स्तंभ पर हमला हो रहा है, तो इसका मतलब है कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। इसका मतलब है कि आम आदमी पर हमला हो रहा है। किसी भी कीमत पर हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे आरोपी कितना बड़ा और ताकतवर क्यों न हो? किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा।

सलाखों के पीछे ही बदमाशों की जगह

राज्यपाल ने कहा कि बंगाल ऐसे समय में समाज में स्वतंत्रता और शांति के लिए आम आदमी के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जब स्थानीय निकायों के चुनाव होने वाले हैं। बदमाशों और बाहुबल का प्रदर्शन करने वालों को कानून के दायरे में लाया जाएगा और दिखाया जाएगा कि सलाखों के पीछे उनकी उचित जगह है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए दक्षिण 24 परगना जिले में भारी सुरक्षा तैनाती की गई है।

11 जुलाई को एक चरण में होंगे चुनाव

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव 8 जुलाई को एक ही चरण में होंगे, जिसकी मतगणना 11 जुलाई को होनी है। चुनावों में भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने की संभावना है, जिसे अगले साल के लोकसभा चुनावों से पहले दोनों पार्टियों के लिए लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ