पाकिस्तानी आतंकी संगठन TRF ने पुंछ ब्लास्ट की ली जिम्मेदारी, सेना का 1 जवान शहीद

पाकिस्तानी आतंकी संगठन TRF ने पुंछ ब्लास्ट की ली जिम्मेदारी, सेना का 1 जवान शहीद

Jammu Kashmir, Terror Attack, Poonch LOC, TRF, The Registence Front, Lashkar e taiba, Army, जम्मू कश्मीर, आतंकी हमला, पुंछ, एलओसी, टीआरएफ, लश्कर-ए-तैयबा

आतंकी संगठन टीआरएफ ने ब्लीलास्ट की ली जिम्मेदारी

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास आंतकियों ने लैंडमाइन में ब्लास्ट किया था। इस घटना में सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। अब इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) आतंकी संगठन ने ली है। वहीं सेना ने घायल हुए जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

गश्त के दौरान जवान आए ब्लास्ट की चपेट में

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास कृष्णा घाटी में एक लैंड माइन में ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद सेना ने अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक अग्निवीर जवान की पहचान ललित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय जाट रेजिमेंट के जवान वहां गश्त कर रहे थे। तभी ये जवान ब्लास्ट की चपेट में आकर घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisment

सेना ने जांच की शुरू

घटना के बाद सेना के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि सेना ने पूरे क्षेत्र हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सेना और स्थानीय पुलिस आसपास के गांव में सर्च अभियान चला रही है। सड़क मार्गों पर भी पुलिस अलर्ट है। पुलिस हर आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना के बाद से सेना अलर्ट मोड में आ गई है।

पहलगाम हमले की भी ली थी जिम्मेदारी

टीआरएफ एक आतंकी संगठन है जो लश्कर-ए-तैयबा के साथ जुड़ा है। इस संगठन ने ही 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद टीआरएफ को भी अमेरिका आतंकियों के संगठन वाली लिस्ट में शामिल कर दिया है। टीआरएफ संगठन पाकिस्तान से ही ऑपरेट होता है। बता दें कि पहलगाम हमले में 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ