पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए और उन्होंने भारत छोड़कर चले जाने को कह दिया। सभी 14 कैटेगरी के तहत पाकिस्तानियों को दिए गए वीजा रद्द किए गए हैं। ऐसे ही टूरिस्ट वीजा पर भारत आई मरियम को भी भारत छोड़कर जाने को कहा है, लेकिन इस्लामाबाद की रहने वाली मरियम वापस जाने को तैयार नहीं है।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से भावुक अपील करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा के एक व्यक्ति से विवाहित हैं। वह 3 महीने की गर्भवती है। वह अब पाकिस्तानी नहीं, बल्कि भारत की बहू है। वह फरवरी में भारत आई थी तो प्रधानमंत्री मोदी जी से अपील है कि वे उसे यहीं पति और ससुरालियों के साथ रहने की अनुमति दें। वह पति के बिना नहीं रहना चाहती।
मरियम ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के सरकारी निर्देश के बाद लॉन्ग टर्म वीजा के अप्लाई किया था, लेकिन अब उसने प्रधानमंत्री मोदी से स्थायी वीजा देने का आग्रह किया है। दूसरी ओर, अभी तक मरियम को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। बुलंदशहर पुलिस ने मरियम से एग्जिट फॉर्म भरवा लिया है, लेकिन केंद्र सरकार के अगले आदेश तक उसे रोका गया है।
यह भी पढ़ें:‘आतंकियों ने कलमा पढ़ने को कहा और…’; प्रत्यक्षदर्शियों ने NIA को सुनाई आतंकी हमले की आंखोंदेखी
पति के बिना नहीं रहना चाहती
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 29 वर्षीय मरियम ने कहा कि बेशक एक समय मैं पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब मैं भारत की बहू हूं। मैं वापस नहीं जाना चाहती। मैं अब दिल से एक भारतीय हूं और भारतीय बनकर यहां रहना चाहती हूं। पहलगाम की घटना से बहुत दुखी हूं। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए, लेकिन इसमें मेरी क्या गलती है? मैं गर्भवती हूं। ऐसी हालत में कैसे यात्रा कर सकती हूं? ऐसी हालत में पति के बिना क्या करुंगी?
मरियम ने कहा कि पति के बिना उसका और बच्चे का क्या होगा? वीजा संबंधी समस्याओं के कारण वह पहले ही 3 साल अपने पति के बिना रह चुकी है, लेकिन अब वह पति के बिना नहीं रह सकती। वहीं बुलंदशहर के SSP दिनेश कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि मरियम अभी बुलंदशहर में ही रहेंगी। सरकार से आगे के दिशा-निर्देश मिलने के बाद उसके वापस पाकिस्तान जाने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:पहलगाम आतंकी हमले के 9 खुलासे, NIA की जांच में अब तक जानें क्या-क्या सच आए सामने?
टूरिस्ट वीजा पर आई थी मरियम
बता दें कि मरियम 24 फरवरी 2025 को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। उसकी शादी बुलंदशहर के आमिर से हुई है और वह अब उसके बच्चे की मां बनने वाली है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने 24 अप्रैल को एक आदेश जारी करके भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए थे। जिसके बाद उन्हें देश छोड़ने के लिए 72 घंटे का समय मिल गया था।
मरियम फिलहाल बुलंदशहर में पर्यटक वीजा पर रह रही है, जो अब कैंसिल हो गया है और आदेशानुसान उसे पाकिस्तान लौटना पड़ेगा, लेकिन अपने पति के साथ रहने के लिए आतुर मरियम ने दावा किया कि उन्होंने बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से राष्ट्रपति को एक याचिका भी भेजी है, जिसमें उन्होंने अपनी गर्भावस्था के मद्देनजर दीर्घकालिक वीजा देने का अनुरोध किया है।
संबंधित खबरें
'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
36 mins agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
46 mins agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
48 mins ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
1 hr agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
2 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
2 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
2 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
3 hrs agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines