पाकितान की नापाक हरकत, राजौरी में ADDC सहित 3 की मौत, घर पर बरसाईं गोलियां

श्रीनगर और आसपास के इलाकों में पाक के साथ मुठभेड़ जारी है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तानी हमले में एक भारतीय अधिकारी की मौत हुई है।

Rajouri Raj Kumar Thapa

Rajouri Raj Kumar Thapa

विज्ञापन

पाकिस्तान लगातार निर्दोष लोगों को अपना निशाना बना रहा है। राजौरी के अतिरिक्त उपायुक्त राज कुमार थापा का सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल होने के बाद निधन हो गया।

Advertisment

हालांकि, सेना ने इलाके में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली सक्रिय कर दी है। लेकिन शनिवार को सुबह कई जगहों पर धमाके की आवाजें सुनाई दी हैं। इससे कुछ घंटे पहले ही भारतीय सेना ने कल देर रात यहां कई जगहों पर पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया था। वहीं, राजौरी में पाकिस्तान के हमले में एक अफसर की भी मौत हो गई। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दी।

वहीं, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मिसाइल हमला किया। जम्मू एयर बेस, पठानकोट एयर बेस, श्रीनगर, ब्यास और उधमपुर पर फतेह-1 मिसाइल दागी गई। इन इलाकों में जोरदार धमाके सुने गए। बीती रात अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट समेत कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के पास धमाके सुने गए। जैसे ही धमाके सुने गए, शहर में सायरन बजने लगे। अधिकारियों ने बताया कि शहर और घाटी के ज्यादातर हिस्सों में बिजली भी काट दी गई है।

विज्ञापन

पाक इन जगहों को बना रहा निशाना

पाकिस्तान ड्रोन हमलों के साथ ही नौशहरा, पुंछ और कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार और गनों से न केवल नागरिक इलाकों को, बल्कि धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रहा है। भारतीय सेना इसका करारा जवाब दे रही है और पाक की हर मिसाइल को हवा में ही मार गिराया गया है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियां नष्ट हुई हैं। पाकिस्तानी हमले में एक भारतीय सैनिक बलिदान हुआ है और पुंछ व आरएसपुरा में दो लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान सेना ने गुरुवार रात राजौरी, पुंछ, उरी, कुपवाड़ा व बारामुला सेक्टरों में मोर्टार और तोपों से भारी गोलाबारी की जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ