तुलसीदास को गंवार बताने पर बवाल, पंडित प्रदीप मिश्रा का एक और विवादित बयान, वीडियो सुन भड़के लोग

Pandit Pradeep Mishra Controversy: पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी के बाद अब संत तुलसीदास पर विवादित बयान दिया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने पुराना विवाद सुलझाया था कि पंडित मिश्रा के नए वीडियो ने फिर बवाल खड़ा कर दिया।

Pandit Pradeep Mishra Controversial Video Viral

Pandit Pradeep Mishra Controversial Video Viral

विज्ञापन

Pandit Pradeep Mishra Statement on Tulsidas: राधा रानी पर दिए बयान से उठा बवाल थमा नहीं था कि पंडित प्रदीप मिश्रा ने एक और विवादित बयान देकर हंगामा खड़ा कर दिया। इस बार उन्होंने संत तुलसीदास को गंवार बताया है। इस बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर संत समाज के लोग भड़क गए हैं।

वीडियो में पंडित प्रदीप मिश्रा कह रहे हैं कि हम तुलसीदास की तरह ही गंवार हैं। हमें कुछ करना नहीं आता। इससे पहले प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी पर विवादित बयान दिया था, जिस पर हुआ विवाद सुलझाने के लिए मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजय वर्गीय को बीच में आना पड़ा। उन्होंने बातचीत कराकर विवाद सुलझाया। आज पंडित प्रदीप मिश्रा का एक और वीडियो सामने आ गया, जिसमें वे संत तुलसीदास को गंवार कहते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

तुलसीदास पर बयान से संत समाज भड़का

बता दें कि संत तुलसीदास पंडित और संत समाज के लिए पूजनीय हैं। वे हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस के रचियता हैं। ऐसे में कथावाचक द्वारा उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी करना संत समाज को नागवार गुजरा। इसलिए मथुरा के धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने पंडित मिश्रा के बयान को अस्वीकार्य बताया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि, पंडित महोदय की बुद्धि लगता है भ्रष्ट हो गई है, इसलिए वह ऐसे बयान दे रहे हैं। ब्रजवासी और सनातन धर्म के लोग उनके विरोध में एकजुट हो गए हैं। सनातन धर्म से जुड़े महान ग्रंथ लिखने वाले संत तुलसीदास के बारे में ऐसी बात करना शर्मसार करने वाला है। उनके कारण ही संत समाज आज इतना समृद्ध है।

विज्ञापन

राधा रानी पर बयान देकर सुर्खियों में आए थे

बता दें कि मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा बीते दिनों राधा रानी पर विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने कथावाचन के दौरान राधा रानी के ससुराल और उनके जन्म स्थान को लेकर विवादित बातें कही थीं। इस बयान के बाद खूब बवाल मचा और मथुरा-ब्रज वासियों ने उनके बहिष्कार की मांग की।

इतना ही नहीं पुलिस को शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग भी की। संत प्रेमानंद महाराज ने भी उनके बयान की निंदा करते हुए तल्ख टिप्पणी कर दी थी। मामला बढ़ता देखकर पंडित मिश्रा को स्पष्टीकरण देना पड़ा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बीच में आकर संत प्रेमानंद और पंडित प्रदीप मिश्रा के बीच बात करानी पड़ी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ