Pakistan air strikes on iran: अब गुस्साए पाकिस्तान ने ईरान पर एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तानी मीडिया ने यह दावा किया है कि पाकिस्तान ने ईरान के अंदर हवाई मार्ग से घुसकर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और बलूचिस्तान लिबरेशन फोर्स (BLF) के कई ठिकानों पर हमला किया है। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स आगे यह दम भी भर रही हैं कि इन हमलों में आतंकवादियों के कई ठिकानें तबाह कर दिए गए हैं। हालांकि इस बारे में फिलहाल पाकिस्तान की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि यह हमला कहा, कितने और किसके ठिकानों पर किया गया।
बौखलाया हुआ था पाकिस्तान
इससे पहले ईरान ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की थी। जिसके बाद से ही पाकिस्तान आग बबूला है। सोशल मीडिया पर लगातार पाकिस्तान के राजनीतिक लोग और आम जनता इसका विरोध जता रही हैं। अब पाकिस्तान से ईरान में एयरस्ट्राइक की खबर सामने आई है।
हमलों में आतंवादियों को बड़ा नुकसान
पाकिस्तान मीडिया सूत्रों के हवाले से इस खबर को चला रही है जिसमें ईरान में बीएलए आतंकवादियों के कई ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही जा रही है। पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि ईरान के अंदर घुसकर पाकिस्तानी वायु सेना ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और बलूचिस्तान लिबरेशन फोर्स समेत अन्य आतंकवादी संगठनों के कई ठिकानों को उड़ा दिया है। इन हमलों में आतंवादियों को बड़ा नुकसान हुआ है।
पाकिस्तान ने लगाए यह आरोप
जानकारी के अनुसार इस हमले पर फिलहाल पाकिस्तानी सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। यह हमला कहां, किस पर और कब किया गया इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। पाकिस्तान ने इससे पहले आरोप लगाया था कि ईरान उसके खिलाफ आतंकवादी संगठनों को पनाह देता है। जबकि ईरान ने भी पाकिस्तान पर इसी तरह के आरोप प्रत्यारोप किए थे। हालांकि दोनों देश आतंकवादियों से अपना किसी तरह का नाता होने संबंधी बातों का खंडन कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: : : PM आज गुजरात जाएंगे, किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करेंगे
4 mins agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
7 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
8 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
9 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
10 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
10 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
11 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
12 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines