भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान डरा हुआ है। भारत के 6 और 7 मई की मध्य रात्रि में किए गए हमले के बाद पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है। पाकिस्तान के एनएसए जनरल आसिम मलिक ने भारत के एनएसए अजीत डोभाल से बात की है। बता दें कि आसिम आईएसआई के चीफ भी है। आसिम को एक सप्ताह पहले ही नया एनएसए नियुक्त किया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने तुर्की के मीडिया को दिए इंटरव्यू में ये बातें कही है।
पाक विदेश मंत्री ने फिर दी गीदड़भभकी
इशाक डार से पूछा गया कि क्या भारत की कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच कोई संपर्क स्थापित हुआ है। इस पर डार ने कहा कि हां दोनों देशों के बीच संपर्क स्थापित हुआ है। डार ने इस दौरान भारत को गीदड़भभकी भी दी है। डार ने कहा कि यूएन के चार्टर 51 के अनुसार पाकिस्तान के पास भारत के हमले का जवाब देने का अधिकार है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् की बैठक में सेना को कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भारत की कार्रवाई को अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया है।
ये भी पढ़ेंः बौखलाए पाकिस्तान ने फिर बंद किया एयरस्पेस, लाहौर-इस्लामाबाद से उड़ानें बंद
बौखलाया हुआ है पाकिस्तान
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वह जम्मू-कश्मीर से लगी सीमा पर लगातार गोलीबारी कर रहा है। वहीं भारतीय सेना पाक गोलीबारी का माकूल जवाब दे रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान में डर का माहौल है। पाकिस्तान के रावलपिंडी में रात को ब्लैकआउट रहा। रावलपिंडी में ही पाकिस्तान की फौज का हेडक्वार्टर है। भारत की कार्रवाई के बाद से ही पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हॉस्पिटल हाई अलर्ट पर हैं।
बता दें कि पाकिस्तानी फौज के एयरबेस वाले क्षेत्र में भी ब्लैकआउट रहा। इसके साथ ही पाक सेना ने पंजाब के कई इलाकों को भी खाली करवाया है। सियालकोट कैंट में भी ब्लैकआउट था। पाकिस्तान फौज वहां पर लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कह रही है।
ये भी पढ़ेंः ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना पर फिर हमला, BLA ने उड़ाई 12 जवानों से भरी गाड़ी
संबंधित खबरें
नागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
27 mins agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
50 mins agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
1 hr agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
1 hr agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
2 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
2 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
6 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines