जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। फायरिंग में 12 टूरिस्ट घायल हुए हैं, 1 की मौत हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं, हमले के बाद फरार आतंकियों की तलाश में सेना अभियान चला रही है। आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। सूत्रों के मुताबिक इस संगठन का मुखिया शेख सज्जाद गुल है, जो पाकिस्तान में है।
उसने लोकल मॉड्यूल के जरिए हमले को अंजाम दिया है। पिछले साल गांदरबल में भी गुल के इशारे में हमले को अंजाम दिया गया था। हमले से पहले इसके आतंकी रेकी करते हैं। इसके बाद हमले को अंजाम दिया जाता है। पिछले साल मजदूरों के कैंप पर घात लगाकर हमला किया गया था। अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हमले के बाद दहशतगर्द साथ लगते घने जंगल में छिप गए थे।
पुलवामा हमले के बाद सक्रियता बढ़ी
बताया जाता है कि टीआरएफ 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले के बाद घाटी में सक्रिय हुआ है। इस आतंकी संगठन को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI समर्थन देती है। 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाई गई थी, जिसके बाद यह संगठन पूरे कश्मीर में सक्रिय हो गया। टीआरएफ पाकिस्तान में बना है, कश्मीर में दहशत फैलाना इसका मकसद है। लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों ने आईएसआई के साथ मिलकर इस संगठन की नींव रखी थी।
टारगेट किलिंग में टीआरएफ का हाथ
TRF को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की कार्रवाई से बचने के लिए बनाया गया है। एफएटीएफ ने पाकिस्तान को Gray सूची में रखा है, जिसके बाद उसके खिलाफ कई बैन लगे हैं। इसके बाद टीआरएफ बनाया गया है। पाकिस्तान का मकसद कश्मीर में 90 के दशक जैसी स्थिति बनाना है। टीआरएफ का मुख्य उद्देश्य लश्कर-ए-तैयबा मामले में पाकिस्तान पर बढ़ते दबाव को कम करना है। टारगेट किलिंग के कई मामलों में टीआरएफ शामिल रहा है। इसके हैंडलर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। कश्मीर के अंदर चलने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है। टीआरएफ ने पिछले दिनों अपनी हिट लिस्ट भी जारी की थी। इस लिस्ट में कई भाजपा नेताओं, सैन्य व पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल थे।
यह भी पढ़ें:गुजरात में तेज धमाके के साथ गिरा ट्रेनिंग प्लेन, एक की मौत; ये रही हादसे की वजह
यह भी पढ़ें:बेटी को ड्रग्स देते थे मेरे पति, फोन कर रखा था हैक; पूर्व DGP की पत्नी ने लगाए चौंकाने वाले आरोप
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
3 mins agoLIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
2 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
9 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
10 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
10 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
11 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines