पहलगाम में पर्यटकों से धर्म पूछने वाले शख्स पर एक्शन, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप

पहलगाम आतंकी हमले में बचकर लौटी महिला के बयान के बाद संदिग्ध कश्मीरी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने आरोप लगाया था कि शख्स ने धर्म पूछा और बिना रजिस्ट्रेशन के ही अमरनाथ यात्रा कराने की बात कह रहा था।

Pahalgam Attack Viral Photo
विज्ञापन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में दरार आ गई है। वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों द्वारा दोषियों की तलाश में एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना में जिंदा बचकर लौटी एक महिला ने आरोप लगाया था कि एक शख्स ने उससे धर्म पूछा था। महिला ने उसका फोटो भी क्लिक कर लिया था, जिसके बाद अब उस पर कार्रवाई की गई है।

महिला ने दावा किया कि कश्मीरी शख्स उससे धर्म पूछ रहा था और कह रहा था कि वह बिना रजिस्ट्रेशन के ही अमरनाथ यात्रा करवाने का दावा कर रहा था। महिला का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और इसके बाद शख्स की तलाश शुरू की गई। शख्स की पहचान हुई और पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment

वायरल हुई थी शख्स की फोटो

अब उसकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह पुलिस स्टेशन के अंदर खड़ा है। बताया जा रहा है कि यह फोटो उस वक्त की है, जब उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। महिला का वीडियो वायरल होने के बाद से ही शख्स की गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी।

क्या है पूरा मामला?

पर्यटक एकता तिवारी, जो यूपी के जौनपुर जिले की रहने वाली हैं, ने बताया कि वे 20 लोग के समूह में 20 अप्रैल को पहलगाम पहुंचे थे। उसी दिन उन्हें कुछ संदिग्ध महसूस हुआ, इसलिए वे बैसरन क्षेत्र से लगभग 500 मीटर पहले उतर गए थे। आसपास के कुछ लोगों के इरादे ठीक नहीं लग रहे थे और वे उन्हें कुरान पढ़ने के लिए कह रहे थे।

विज्ञापन


महिला ने फोटो दिखाते हुए कहा कि इसी शख्स ने उनसे पूछा था कि उनके साथ कितने लोग हैं, कितने हिंदू हैं और कितने मुस्लिम। महिला ने बताया कि तब उसने झूठ बोला था और कहा था कि “मेरे साथ जितने लोग आए हैं, सभी मुसलमान हैं।” उसी शख्स ने 35 बंदूकों की बात की थी और कहा था कि वह कुरान का टीचर है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ