जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले के बाद पर्यटक बड़ी संख्या में छुट्टियां कैंसिल कर कश्मीर से लौटने लगे हैं। अचानक श्रीनगर एयरपोर्ट और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने लगी है। श्रीनगर एयरपोर्ट से एयरलाइंस की ओर से कुछ स्पेशल फ्लाइटें भी शुरू की गई हैं। वहीं, रेलवे ने भी फंसे यात्रियों को निकालने के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने अपनी हेल्पलाइन शुरू कर दी है। वहीं, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला भी उत्तर रेलवे ने लिया है।
ट्रेन में लगाए गए 18 कोच
बता दें कि श्रीनगर से दिल्ली के बीच एयरलाइंस का किराया तीन गुना तक महंगा हो चुका है। ऐसे में यात्रियों के लिए रेलवे का फैसला राहत बनकर आया है। ट्रेन आज यानी बुधवार से ही शुरू की गई है, जो रात को 9 बजकर 20 मिनट पर कटरा से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन नंबर 04612 एकतरफा स्पेशल रिजर्व ट्रेन है। यह ट्रेन सिर्फ एक ही दिन चलेगी, जिसका मकसद कश्मीर में फंसे यात्रियों को वहां से सुरक्षित निकालना है। इस ट्रेन में 18 कोच होंगे, जिनमें 7 जनरल, 8 स्लीपर और 3 वातानुकूलित हैं।
गुरुवार रात को पहुंचेगी दिल्ली
यह ट्रेन गुरुवार रात को साढ़े 9 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। रास्ते में 8 रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। कटरा से चलकर यह ट्रेन जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत रुकेगी। इसके बाद नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंचेगी। रेलवे की ओर से हेल्पलाइन भी जारी की गई है। जम्मू तवी, उधमपुर और कटरा रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। ट्रेन या किसी अन्य जानकारी के लिए यहां संपर्क किया जा सकता है।
यहां करें संपर्क
- जम्मू तवी रेलवे स्टेशन: 0191-2470116
- उधमपुर रेलवे स्टेशन: 7717306616
- श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन: 01991-234876
यह भी पढ़ेंः पहचाने गए पहलगाम के गुनहगार, अब होगा 27 जान गंवाने वालों का इंसाफ, जारी की गई आतंकियों की तस्वीर
यह भी पढ़ें:अमेरिकी M4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल, चीनी स्टील बुलेट; पहलगाम आतंकी हमले की जांच में अब तक क्या-क्या खुलासे?
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
6 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
9 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
10 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines