अचानक दौड़ते हुए गिरा शख्स, आई तड़तड़ाहट की आवाज, पहलगाम हमले के नए वीडियो ने चौंकाया

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान एक पर्यटक ने अपने वीडियो में गोलीबारी और आतंकियों की करतूत कैद की। घटना के 6 दिन बाद यह चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

Pahalgam (1)
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, लेकिन अब एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आतंकियों की करतूत कैद है। एक पर्यटक, जो मिनी स्विट्जरलैंड में एन्जॉय कर रहा था और अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था, उसमें आतंकी घटना और गोलीबारी भी रिकॉर्ड हो गई।

6 दिन बाद नया वीडियो वायरल

घटना के 6 दिन बाद यह वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स मिनी स्विट्जरलैंड में जिपलाइन से घूम रहा था। तभी वहां फायरिंग शुरू हुई। फायरिंग से अनजान शख्स लगातार उत्साहित होकर वीडियो बना रहा था और एन्जॉय कर रहा था, लेकिन तभी वहां गोलीबारी शुरू हो गई।

Advertisment

शख्स को पता ही नहीं चला कि वहां कत्लेआम मचा हुआ है, लोग जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। शख्स अनजान था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गोली चलने की आवाजें आ रही हैं, गोली लगने के बाद लोग गिर रहे हैं। घटना के करीब 6 दिन बाद यह चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ