जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी श्रीनगर पहुंच गए हैं। अमित शाह की अध्यक्षता में कश्मीर के हालातों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक भी हुई है। बैठक में जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा, सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, खुफिया एजेंसियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। अमित शाह ने अधिकारियों के साथ हमले की जांच, आतंकियों की तलाश और अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर चर्चा की है। वहीं, हमले के बाद जंगल में छिपे आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। डॉग स्क्वॉड और हेलीकॉप्टरों की मदद भी आतंकियों की तलाश में ली जा रही है।
यह भी पढ़ें:TRF ने ली पहलगाम हमले की जिम्मेदारी, कितना खतरनाक है यह आतंकी संगठन, कौन किंगपिन? जानें सबकुछ
न्यूज24 के सूत्रों के मुताबिक हमले में 26-27 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इनमें 2 विदेशी नागरिक भी बताए जा रहे हैं। एक नागरिक इजराइल और दूसरा इटली का बताया जा रहा है। तमाम सिक्योरिटी फोर्सेज के चीफ और बड़े अधिकारी भी जल्द कश्मीर पहुंच सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री ने आर्मी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, पुलिस और आईबी अधिकारियों को आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा है। पूरे इलाके की 15 मुख्य पाइंट्स में घेराबंदी की गई है। आतंकियों की तलाश में सेना की विक्टर फोर्स समेत घातक टुकड़ियां उतारी गई हैं। ड्रोन और हेलीकॉप्टर से भी नजर रखी जा रही है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
इस संगठन ने ली जिम्मेदारी
पाकिस्तान समर्थिक आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से समर्थित ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ यानी TRF ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि हमले के पीछे कौन सा संगठन है? टीआरएफ ने एक ऑनलाइन संदेश में लिखा है कि जम्मू-कश्मीर में गैर स्थानीय लोगों को बसाया जा रहा है। ऐसी कोशिश करने पर बाहरी लोगों पर हमले किए जाएंगे। हमले के बाद मुंबई और दिल्ली समेत कई राज्यों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:पहलगाम में कल जाएगी NIA की टीम, एंटी टेरर ऑपरेशन शुरू; ये घातक टुकड़ी बनेगी आतंकियों का काल
एनआईए को सौंपी जांच
आतंकी हमले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी गई है। केंद्र सरकार चाहती है कि आतंकियों के नेटवर्क और उनके विदेशी कनेक्शन की गहराई से जांच हो। दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। 0194-2457543 और 0194-2483651 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। RSS ने भी बयान जारी कर हमले की निंदा की है।
4 आतंकियों ने किया हमला
सूत्रों के मुताबिक हमले को 4 आतंकियों ने अंजाम दिया। 3 आतंकी पाकिस्तानी और एक लोकल बताया जा रहा है। पहले लोगों से उनका धर्म पूछा, फिर फायरिंग की गई। हमले के समय टूरिस्ट घुड़सवारी कर रहे थे। कुछ घोड़ों को भी गोलियां लगी हैं। इस दौरान करीब 50 राउड फायरिंग की गई।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
2 hrs agoLIVE: रामलीला मैदान के लिए मिंटो ब्रिज से निकला INDIA ब्लॉक का काफिला
4 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
13 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines