प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के मधुबनी में गांव झंझारपुर में पंचायती राज दिवस के मौके जनसभा करने पहुंचे। यहां उन्होंने मंच से दुश्मन देश पाकिस्तान और आतंकियों को ललकारा। उन्हें कड़ा संदेश देते हुए मिट्टी में मिला देने की बात कही। इस दौरान जनसभा में ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे भी लगे।
प्रधानमंत्री ने संबोधन शुरू करने से पहले पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 27 लोगों को मौन व्रत रखकर श्रद्धांजलि दी। फिर अपने संबोधन में उन्होंने आतंकियों को ललकारा। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमला देखकर देश गुस्से में है। पूरा देश गमगीन है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक हमारा दुख एक जैसा है।
उन्होंने कहा कि देशभर में आतंक हमले के खिलाफ आक्रोश एक जैसा है। देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है। आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। आतंकियों को मिट्टी में मिलाकर रख देंगे। हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है, भारत मां के सीने पर हुआ है।
कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि में बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि जिन्होंने यह हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। अब आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी।
आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई और किसी ने अपना जीवनसाथी खोया है। उनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़ बोलता था, कोई मराठी था, कोई ओड़िया था, कोई गुजराती था, कोई यहां बिहार का लाल था। आज उन सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुःख एक जैसा है, हमारा आक्रोश एक जैसा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार की धरती से पूरी दुनिया को संदेश देता हूं। आतंकियों की पहचान करके उन्हें सख्त सजा देंगे। भारत को, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता को आतंकवाद तोड़ नहीं सकता। 27 लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए काम करेंगे। मानवता में विश्वास करने वाले लोग हमारे साथ हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने मासूम लोगों को मारा। देशवासी दुखी हैं और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। घायलों को इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों, इसकी कामना करता हूं।
संबंधित खबरें
दिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
54 mins agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
1 hr agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
2 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
4 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
5 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
6 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
9 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines