पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े फैसले लिए हैं। इनमें एक फैसला पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करना है। भारत ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा सिर्फ 27 अप्रैल तक ही मान्य रहेगा। वहीं, मेडिकल वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को 2 दिन की अतिरिक्त छूट दी गई है। वे 29 अप्रैल तक भारत में रह सकेंगे। बता दें कि भारत सरकार के फैसले के बाद अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तानी नागरिक स्वदेश लौटने लगे हैं। केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी सैन्य सलाहकार को निष्कासित करने के अलावा अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद करने, सिंधु जल संधि को रद्द करने समेत कई बड़े फैसले लिए हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन इलाके में आतंकी हमले में 28 लोग मारे गए थे, जिनमें 2 स्थानीय नागरिक भी थे।
यह भी पढ़ें:Pahalgam Attack: न्यूयॉर्क टाइम्स ने आतंकवादी को लिखा ‘उग्रवादी’, अमेरिकी संसद ने लगाई फटकार
भारत सरकार के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के अनुसार अब पाकिस्तानी नागरिकों को दक्षेस वीजा छूट योजना (SVES) के तहत यात्रा करने की परमिशन नहीं दी जाएगी। इस वीजा योजना के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द देश छोड़ना होगा। पीएम मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCS) ने यह फैसला लिया है। विदेश मंत्रालय ने इसके अलावा स्पष्ट किया कि वीजा रद्द करने का निर्णय हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से जारी दीर्घकालिक वीजा (LTV) पर लागू नहीं होगा। उन लोगों के वीजा वैध रहेंगे।
यह भी पढ़ें:चीख पुकार के बीच निर्दोष लोगों पर गोलियां बरसाते दिखे आतंकी, पहलगाम हमले का नया वीडियो आया सामने
इसके अलावा सरकार ने घोषणा की है कि जो लोग वैध दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान गए हैं, वे अटारी बॉर्डर के जरिए 1 मई तक लौट सकते हैं। अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) के जरिए कई लोग गुरुवार को पाकिस्तान जाने के लिए पहुंचे। अधिकतर लोगों के पास 90 या 45 दिन का वीजा था। वहीं, कई भारतीय नागरिक भी गुरुवार को आईसीपी के जरिए स्वदेश पहुंचे।
क्या है सार्क वीजा छूट योजना?
पाकिस्तान के लिए भारत ने 1992 में सार्क वीजा छूट योजना लागू की थी। इस योजना का उद्देश्य दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) के सदस्य देशों पाकिस्तान, भारत, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव और अफगानिस्तान के बीच संपर्क और सहयोग को बढ़ावा देना था। इस योजना का लाभ विशेष वर्गों के लोगों सांसदों, पत्रकारों, अधिकारियों, व्यापारियों और खिलाड़ियों को दिया जाता है। ये लोग सार्क देशों में वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं। अब इस वीजा को रद्द करना दिखाता है कि भारत कूटनीतिक ढांचों को बनाए रखने के बजाय अपनी सुरक्षा को खतरे में नहीं डालना चाहता।
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
48 mins ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
1 hr ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
9 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
10 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines