Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले के दोषी अभी भी फरार है। ऑपरेशन सिंदूर के सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। इस बीच हमले के गुनाहगारों के पोस्टर सेना ने सार्वजनिक स्थानों पर लगाए हैं। इससे पहले एजेंसियों ने पिछले महीने ही आतंकियों के फोटो जारी किए थे और उनके खिलाफ 20-20 लाख का इनाम भी घोषित किया था।
बता दें कि हमले के बाद से ही सेना और एजेंसियां लगातार आतंकियों की तलाश में जुटी है। इससे पहले उनके स्केच और उसके बाद पोस्टर जारी किए गए थे। पोस्टर में आतंकियों के बारे में लोगों से जानकारी मांगी गई है। ताकि इन्हें जल्दी पकड़ा जा सके। इसके साथ ही सूचना के लिए दो नंबर भी पोस्टर पर प्रिंट है। फिलहाल हमले की जांच एनआईए कर रही है। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीनों आतंकी पाकिस्तान के हैं। इनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा है। एजेंसियों ने बताया कि तीनों आतंकियों के कोड नाम भी थे- मूसा, युनूस और आसिफ।
ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए 100 से अधिक आतंकी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी जबकि 17 पर्यटक घायल हुए थे। भारत ने पहलगाम हमले के 15 दिन बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके तहत एयरफोर्स ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंक के 9 ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे।
ये भी पढ़ेंः आतंक के खिलाफ नई नीति, न्यूक्लियर धमकी पर पाकिस्तान को मैसेज, पीएम मोदी के ऐलान के क्या मायने है?
इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी थी। पाकिस्तान ने जम्मू से लेकर गुजरात तक सीमा पर बसे शहरों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला कर दिया था। हमले में कई लोग भी हताहत हुए थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के बड़े शहरों में ड्रोन से हमला किया था। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस को भी तबाह कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने अमेरिका ने सीजफायर के लिए गुहार लगाई थी इसके बाद भारत ने सीजफायर पर अपनी सहमति दी।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
8 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
10 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
11 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
12 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
12 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
13 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
14 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines