जम्मू से बाड़मेर तक फिर दिखे ड्रोन, माता वैष्णो देवी में फिर ब्लैकआउट, नहीं रुक रहीं पाकिस्तान की घटिया हरकतें

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर जम्मू और सांबा में ड्रोन देखे गए। सुरक्षा कारणों से वैष्णो देवी में ब्लैकआउट किया गया। भारतीय सेना ने सभी ड्रोन नष्ट कर हालात काबू में बताए हैं।

Operation Sindoor

Operation Sindoor

Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। इस ऑपरेशन ने पाकिस्तानियों की नींद उड़ा दी और उसके 9 आतंकी ठिकानों को खाक में मिला दिया। हालांकि अब एक बार फिर पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने पर सीजफायर का ऐलान कर दिया गया है। भारत ने इस शर्त पर कि अब कोई भी आतंकी गतिविधि हुई तो उसे एक्स ऑफ वॉर समझा जाएगा सीजफायर पर हामी भरी। मगर लगता है कि पाकिस्तान अपनी घटिया हरकतों से कभी बाज नहीं आएगा। बीती रात यानी सोमवार को जम्मू, सांबा, अखनूर और कठुआ जैसे पाकिस्तानी सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर संदिग्ध ड्रोन देखे गए। हालांकि भारतीय सेना द्वारा उन्हें आसमान में ही नष्ट कर दिया गया है और हालात काबू में हैं। वहीं एहतियातन माता वैष्णो देवी मंदिर में ब्लैकआउट किया गया है।

विज्ञापन

बाज नहीं आ रहा

पाकिस्तान पर भरोसा करना बहुत मुश्किल है या यूं कहें कि उस पर तो विश्वास किया ही नहीं जा सकता। 12 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत प्रधानमंत्री ने देश के नाम संबोधन दिया और पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी। मगर वो है कि अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा और उसी रात जम्मू-कश्मीर के सांबा, पंजाब के जालंधर क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। हालांकि भारतीय सेना ने उन्हें ध्वस्त कर दिया और आश्वासन दिया कि हालात काबू में हैं। सेना से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई को दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

माता वैष्णो देवी में फिर ब्लैकआउट

एक बार फिर आसमान में पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद कठुआ, राजौरी, सांबा और राजौरी व जम्मू के कई इलाकों में सूरक्षा के चलते ब्लैकआउट किया गया। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, एहतियातन माता वैष्णो देवी में भी गुफा से मंदिर तक जाने वाले इलाके में ब्लैकआउट किया गया।

विज्ञापन

वहीं भारतीय सेना ने बताया है कि सोमवार को डीजीएमओ के बीच एक वार्ता हुई, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से आपसी प्रतिबद्धता का पालन किया जा रहा है कि हमें एक भी गोली नहीं चलानी चाहिए या एक दूसरे के खिलाफ कोई आक्रामक और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

हालात काबू में हैं

भारतीय सेना की ओर से ये सुनिश्चित किया गया है कि जम्मू, सांबा, अखनूर और कठुआ में ड्रोन देखे जाने की शुरुआती सूचना के बाद एक भी ड्रोन नहीं देखे गए हैं। संघर्ष विराम की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ