आतंक के खिलाफ नई नीति, न्यूक्लियर धमकी पर पाकिस्तान को मैसेज, पीएम मोदी के ऐलान के क्या मायने है?

पीएम मोदी ने सोमवार शाम को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने न्यूक्लियर ब्लैकमेल और आतंक पर भारत की नई नीति को दुनिया से अवगत कराया। आइये जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन के क्या मायने है?

PM Modi speech Operation Sindoor

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (File Photo)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को सीजफायर के ऐलान के 51 घंटे बाद राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और दुनिया को कई बड़े संदेश दिए। 22 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर, पीओके, सीजफायर, सिंधु जल समझौता, आतंक पर भारत की नीति समेत कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।

न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा भारत

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा। पीएम ने इस बात के जरिए दुनिया को यह मैसेज दिया कि विरोधाभासी नीतियों से उपजी न्यूक्लियर अटैक की धमकी से नहीं डरेगा। अगर भारत को कोई सैन्य कार्रवाई करनी हुई तो वो न्यूक्लियर अटैक की धमकी से पीछे नहीं हटेगा। पीएम मोदी का यह बयान नई दिल्ली के रुख में एक बड़े रणनीतिक बदलाव को दर्शाता है।

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तानी क्षेत्र में इंडियन एयरफोर्स द्वारा किया गया अब तक का सबसे बड़ा सैन्य हमला था। पीएम मोदी ने आतंक के खिलाफ भारत की नई तीन नीतियों को गिनाया। पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब आतंक के खिलाफ भारत की नई नीति है। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत के खिलाफ लड़ाई में नई लकीर खींची है। इसके साथ ही नए नियमों को तय किया है।

आतंक पर भारत की नई नीति

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के जरिए दुनिया को यह मैसेज दिया कि अगर भारत पर आतंकी हमला हुआ तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ये जवाब हम अपनी शर्तों पर देंगे। भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा और सटीक प्रहार करेगा। आतंक के आकाओं को अलग-थलग नहीं देखेंगे। लगातार निर्णायक कदम उठाते रहेंगे और आतंक को पनपने से पहले ही उसे जड़ से खत्म कर देंगे।

पीएम ने पाकिस्तान को दिया यह मैसेज

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अब पाकिस्तान की परमाणु क्षमताओं को राज्य प्रायोजित आतंकवाद को ढाल बनाने की अनुमति नहीं देगा। पीएम ने पाकिस्तान की लंबे समय से चली आ रही रणनीति का जिक्र किया जिसमें वह अपने परमाणु शस्त्रागार का इस्तेमाल राष्ट्रीय अस्तित्व के साधन के रूप में नहीं बल्कि सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए राजनीतिक कवर के तौर पर करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ